फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी को नेशनल अवार्ड मिलने पर ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने दी बधाई

मुंबई। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी को एक बार फिर मंगलवार (17 अक्टूबर) को फिल्म मिमी में उनके प्रदर्शन के लिए 69 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पंकज त्रिपाठी ने पुरस्कार प्राप्त किया। शुक्रवार शाम को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हिन्दी सिनेमा के दिग्गज एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता पंकज त्रिपाठी से उनके आवास पर ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। पंकज त्रिपाठी के अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई के लिए, कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. वहीं, एक्टर अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट अभिनेता और आर माधवन को उनकी फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला।

तरुण मिश्र ने फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी से मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा पंकज त्रिपाठी आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड एक्टर में से एक हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन तक पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर में कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए हैं। छोटे हो या बड़े, उनके द्वारा निभाए गए। हर किरदार ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। अब उन्हें फिल्म ‘मिमी में उनके रोल के लिए सम्मानित किया गया है। ऐसी कई फिल्में है, जिनमें अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे है। गैंग्स ऑफ वासेपुर, मसान, स्त्री और वेब सीरीज मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस से शोहरत पाने वाले त्रिपाठी ने 2003 की कन्नड़ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

बिहार में जन्मे अभिनेता को आज उनके निभाए कई किरदारों के नामों से भी जाना जाता हैं इनमें स्त्री के रुद्रा भैया से लेकर मिर्जापुर के कालीन भैया तक शामिल हैं। आगामी दिनों में त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म मैं अटल हूं में दिखेंगे। इसके अलावा वह मिर्जापुर के तीसरे संस्करण और स्त्री 2 में भी नजर आएंगे। जिसके लिए तरण मिश्र ने उन्हें बधाई देता है। उन्होंने बताया पंकज त्रिपाठी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति है, आज भले ही वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अनोखे अभिनय से नाम कमाया हुआ है। मगर उनका जीवन आज भी पूरी तरह से सादगी भरा है। वहीं सादगी उनके परिवार के सदस्यों में भी दिखती है। उनका बोलचाल-रहन-सहन जैसे पहले था, वैसे ही आज भी है। अक्सर देखा जाता है नाम कमाने के बाद पैसा का नशा फिल्मी सितारों पर सिर चढ़कर जाता है। लेकिन पंकज त्रिपाठी के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पंकज त्रिपाठी आज भी अपने अभिनय से बिहार का नाम रौशन कर रहे है। साधारण किसान परिवार में जन्मे पंकज त्रिपाठी का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा है। आज वे जिस मुकाम पर हैं उसके पीछे संघर्ष की लंबी कहानी है।