युवा कर्मचारी नेता की मौत, सरकारी कार्यालय में शोक

– कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं हरेंद्र नागर का निधन
– गौतमबुद्धनगर में पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। नगर निगम कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र नागर का शनिवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। दोपहर में पैतृक गांव मिलक लच्छी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नागर के निधन से नगर निगम में एकाएक शोक की लहर दौड़ गई। वसुंधरा जोन में जन-चौपाल कार्यक्रम को आनन-फानन में स्थगित कर दिया गया। 38 वर्षीय हरेंद्र नागर ने नगर निगम की राजनीति में काफी चर्चित रहे। वह कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। यही वजह रही कि वह कर्मचारी संघ के वह 3 बार अध्यक्ष रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके अच्छे संबंध रहे। वह मूल रूप से मिलक लच्छी गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वह नगर निगम के कविनगर जोन में हाउस टैक्स विभाग में कार्यरत थे। हालांकि हरेंद्र नागर कई बार विवादों में भी फंसे। इसके बावजूद वह काफी लोकप्रिय थे। मिलनसार स्वभाव के हरेंद्र के निधन से ना सिर्फ नगर निगम बल्कि जीडीए, कलक्ट्रेक, हॉस्पीटल सहित कई अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी संगठनों ने शोक जताया है।

यह भी पढ़े : कर्मचारी नेता के निधन पर कानुपर देहात के डीएम ने जताया शोक
पीड़ित परिवार के मुताबिक शुक्रवार की रात हरेंद्र की तबीयत ठीक थी। शनिवार की सुबह हरेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि अस्पताल आने से करीब 2 घंटे पहले हरेंद्र की मौत हो गई थी। दोपहर में मिलक लच्छी गांव में हरेंद्र नागर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर निगम कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष के अंतिम संस्कार में ग्रामीण, परिचित और सगे संबंधियों के अलावा सरकारी विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।

जन चौपाल कार्यक्रम हुआ स्थगित
नगर निगम गाजियाबाद कर्मचारह संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र नागर के आक्समिक निधन होने के कारण वसुंधरा जोन में चल रहे जन चौपाल को स्थगित कर दिया गया। नगर निगम द्वारा अलग-अलग दिन अलग-अलग क्षेत्र में जन चौपाल लगाया जाता है। शनिवार को वसुंधरा जोन में जन चौपाल कार्यक्रम चल रहा था।

यह भी पढ़े : गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध होगा शिकायतों का निस्तारण: म्युनिसिपल कमिश्नर
कार्यक्रम में मेयर आशा शर्मा, म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर, एसबीएम के नोडल अधिकारी एके मिश्रा, जीएम वाटर वर्कस बीएन सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश, पार्षद महेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं पार्षद मौजूद थे। तभी पूर्व अध्यक्ष के निधन की सूचना मिली जिसके बाद तत्काल जन चौपाल कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। जन चौपाल में मौजूद सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

नगर निगम मुख्यालय में हुई शोक सभा
नगर निगम मुख्यालय में शोक सभा आयोजित कर हरेंद्र नागर के निधन पर दुख प्रकट किया गया। सभी ने मौन रखकर पूर्व अध्यक्ष को श्रद्धांजली दी।

यह भी पढ़े : UP की महिला IAS अधिकारी ने पेश की मिसाल: गोद में नवजात बेटी, हाथों में सरकारी फाइलमेयर आशा शर्मा ने कहा कि हमारे बीच से हरेंद्र नागर का जाना बेहद दुखदायी क्षण है। हम सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष का निधन नगर निगम के लिए क्षति है। यह मेरे लिए काफी दुखद क्षण है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिजनों को कष्ट सहने की शक्ति दें। शोक सभा में अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे, प्रमोद कुमार, एसबीएम के नोडल आॅफिसर एके मिश्रा, सीटीओ डॉ. संजीव सिन्हा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. मिथलेश, एग्जयूकेटिव इंजीनियर देशराज, मनोज प्रभात, एएओ जेपी सिंह, एमएनएलपी अरुण कुमार सिंह, इंजीनियर अनिल त्यागी, देवी सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ के

यह भी पढ़े : सिर्फ एक फोन कॉल पर नगर निगम करेगा समस्याओं का समाधानअध्यक्ष नैन सिंह, महासचिव हिमांशु शर्मा, अनिल त्यागी उपाध्यक्ष, जावेद संगठन मंत्री, उदल कार्यालय मंत्री, प्रमोद कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री रमेश जोशी, उप मंत्री हेम सिंह, नितिन भारद्वाज, गौरव शर्मा, प्रदीप राणा, धीरज शर्मा, रामहित, विनोद त्यागी, हरिओम पाठक, अजय कुमार, मयूर गिरधर, गौरव शर्मा, प्रदीप बाबू, देवेंद्र कुमार, रवि जोशी, पुरन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मोहित कुमार, उमेश शर्मा, सतेंद्र कुमार, केके शर्मा, रविंद्र, रिगन नागर, सुरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, विपिन शर्मा, बृजविहारी, उमेश भड़ाना, अनिल कुमार, नीरज कुमार, सुभाष यादव, वेद भड़ाना, प्रवीण कुमार, ब्रहपाल, धर्मपाल, आनंद शर्मा, संजय वर्मा, जयदेव कौशिक, संजय शर्मा सहित नगर निगम समस्त कर्मचारियों ने हरेंद्र नागर के निधन पर शोक जताया।