इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ईस्ट दिल्ली ब्रांच के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बोले डॉ. सुशील कुमार विमल चिकित्सा एक पेशा नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी, नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी के लिए यह कार्यक्रम एक अवसर है। इस अवसर पर हम सभी डॉक्टर एक जगह एकत्रित हुए हैं और एक दूसरे से अपने मन की बातों को साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की जिम्मेदारी है कि वह समाज का अंग बनकर लोगों की सेवा के लिए काम करे। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक डॉक्टर शामिल हुए। आईएमए ईस्ट दिल्ली ब्रांच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में अपने पदभार को संभाला। एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. राधा जैन अध्यक्ष, डॉ. सुशील कुमार विमल उपाध्यक्ष, डॉ. प्रीति गौड़ उपाध्यक्ष, डॉ. नीलू गांधी वित्त सचिव, ममता ठाकुर शाखा सचिव और डॉ. संजय यादव ऑडिटर चुने गये हैं।

उदय भूमि संवाददाता
नई दिल्ली।
चिकित्सा एक पेशा नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। समाज को डॉक्टरों से काफी उम्मीदें होती है और डॉक्टरों ने समाज के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास भी किया है। डॉक्टरों को चाहिये कि वह अपने मेडिकल फ्रेटरनिटी के साथ सामाजिक वैल्यू को लेकर भी सजग रहे। मेडिकल डिग्री हासिल करके एवं मेडिकल प्रैक्टिस करके हम डॉक्टर की उपाधि तो ले सकते हैं, लेकिन जब तक अपने अंदर सोशल वैल्यूज को सही ढंग से एडॉप्ट नहीं करेंगे तब तक हम अच्छे डॉक्टर नहीं बन सकते। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ईस्ट दिल्ली ब्रांच के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुशील कुमार विमल ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के अंदर सामाजिक वैल्यू होनी चाहिये। डॉक्टर मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने की शपथ लेता है। वर्तमान समय में डॉक्टरों के समक्ष कई चुनौतियां बढ़ गई है। ऐसे में बदलते हुए परिवेश में डॉक्टरों को हर कदम पर समाज और सामाजिक सरोकारों के साथ अपनी पहचान बनानी होगी। डॉक्टर को समाज के विभिन्न मुद्दों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।


वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएमए ईस्ट दिल्ली ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. राधा जैन ने कहा कि डॉक्टरों का पेशा एक ऐसा पेशा है जिसमें उसके समक्ष लोगों के उम्मीदों और भरोसा को कायम रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। समाज में डॉक्टर के रोल का उल्लेख करते हुए डॉ. राधा जैन ने कहा कि डॉक्टर के ऊपर पेशेवर जिम्मेदारी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी होती है। डॉक्टर को समाज की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिये। समाज में डॉक्टरों का एक सम्मान होता है। ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी भी है कि हम इस सम्मान के बदले समाज को भी कुछ लौटाये। समाज और सामाजिक सरोकारों से खुद को जोड़ कर एक डॉक्टर लोगों के बीच प्रतिष्ठा हासिल करता है।


रविवर को अयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी के लिए यह कार्यक्रम एक अवसर है। इस अवसर पर हम सभी डॉक्टर एक जगह एकत्रित हुए हैं और एक दूसरे से अपने मन की बातों को साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की जिम्मेदारी है कि वह समाज का अंग बनकर लोगों की सेवा के लिए काम करे। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक डॉक्टर शामिल हुए। आईएमए ईस्ट दिल्ली ब्रांच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में अपने पदभार को संभाला। एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. राधा जैन अध्यक्ष, डॉ. सुशील कुमार विमल उपाध्यक्ष, डॉ. प्रीति गौड़ उपाध्यक्ष, डॉ. नीलू गांधी वित्त सचिव, ममता ठाकुर शाखा सचिव और डॉ. संजय यादव ऑडिटर चुने गये हैं।