प्यार में पति बना कांटा तो आशिक के साथ मिलकर करा दी हत्या

  • इंदिरापुरम पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पत्नी, आशिक समेत तीन गिरफ्तार

    गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासे करते हुए मृतक की पत्नी व उसके आशिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू व ईंट बरामद किया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि चार दिसंबर को छिजारसी अण्डरपास के पास एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला था। शव मिलने के बाद इंदिरापुरम थाने के एसएचओ जितेंद्र सिंह दिक्षित की टीम ने उस व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये थे। शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया , समाचार पत्र व पैम्पलेट से अथक प्रयास किया। सूचना माध्यमों से प्रसारित सूचना के माध्यम से 8 दिसंबर शुक्रवार को कपडो, जूते व शव से मृतक के शव की शिनाख्त मृतक के भाई ने  बृज किशोर पुत्र रामपाल ग्राम वसेला दातागंज जिला बंदायू के रुप में की। टीम द्वारा की गई गहन जांच के दौरान पता चला कि ब्रजकिशोर की हत्या उसकी पत्नी पुष्पा ने अपने आशिक शिलेंद्र बाल्मीकि व नन्हें बाल्मीकि के साथ मिलकर की है।

पीडि़त द्वारा बताया गया कि मृतक अपना सामान लेने के लिए छिजारसी निवास पर आया था। उस दौरान उसका फोन स्विच ऑफ था और कोई जानकारी न होने पर परिजनों द्वारा तलाश किया गया। मृतक के साथी शीलेन्द्र व नन्हे से परिजनों ने सम्पर्क किया लेकिन हमेशा साथ रहने वाला शीलेन्द्र परिजनों से नही मिला तथा दूसरा साथी नन्हे भी गायब था। शुक्रवार को मृतक के भाई लोकपाल के पास सेक्टर-63 नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इंदिरापुरम पर  सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस की टीम ने घटना में शािमल शीलेन्द्र बाल्मीकि पुत्र रामग्रीश निवासी सफेद मन्दिर छिजारसी कालोनी सेक्टर 63 नोएडा, नन्हे वाल्मीकि पुत्र रामसहाय निवासी सफेद मन्दिर छिजारसी कालोनी सेक्टर 63 नोएडा को छिजारसी कट के पास से गिरफ्तार किया गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि इस घटना में मृतक की पत्नी पुष्पा भी शामिल थी। जिसे इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया गया। शालेन्द्र अविवाहित है, मृतक बृजकिशोर के बगल कमरे में किराये पर रहता था। आर्थिक तंगी में बृजकिशोर को शीलेन्द्र ने पैसे उधार दिये। लेने देन पर विवाद हुआ और साथ-साथ रहते रहते शीलेन्द्र के मृतक की पत्नी पुष्पा से अवैध संबंध बन गए। मृतक अपनी पत्नी को लेकर गांव चला गया। तब भी मृतक की पत्नी शीलेन्द्र की फोन पर वार्ता होती रही। शीलेन्द्र ने मृतक की पत्नी को गांव जाकर कपडे आदि खरीदकर दिए। मृतक को यह अच्छा नही लगता था। मृतक छिजारसी में रखे सामान को वापस लेने आया था, तभी मृतक की पत्नी पुष्पा व शीलेन्द्र ने षडय़न्त्र कर मृतक की हत्या की साजिश रची। शीलेन्द्र ने अपने फुफुरे भाई नन्हे को भी इसमें शामिल होने के लिए राजी कर लिया था। मृतक की पत्नी ने 500 रुपये उस दिन फोन पे से 500 रुपये भेजे, जो शराब पिलाने के लिए थे। शीलेन्द्र व उसके फुफेरे भाई नन्हे ने मृतक बृजकिशोर छिजारसी अण्डर पास के पास शराब पिलायी। घूमने के बहाने छिजारसी अण्डरपास के सर्विस रोड के बगल हिण्डन के बीच ग्रीन बैल्ट में ले जाकर झगडा कर मृतक की गर्दन पर चाकू से बार किया और फिर ईंट से शीलेन्द्र व नन्हे ने बारी बारी से ईट से चेहरा कुचलकर हत्या कर फरार हो गए थे।