सूचना युग में परिवर्तन विघटनकारी : मोदी

बेंगलुरु टेक समिट-2020 का शुभारंभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया से नागरिकों के जीवन में काफी बदलाव आया है। इसकी बदौलत अनेक परिवर्तन देखने को मिले हैं। प्रौद्योगिकी के जरिए मानवीय गरिमा को बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेंगलुरु टेक समिट 2020 (बीटीएस 2020) का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 5 साल पहले डिजिटल इंडिया को लॉन्च किया गया था। अच्छी बात है कि डिजिटल इंडिया को आज किसी भी नियमित सरकारी पहल के रूप में नहीं देखा जा रहा है। यह जीवन का एक तरीका बन गया है। खासकर गरीबों को इसका लाभ मिला है। व्यापक पैमाने पर प्रौद्योगिकी का उपयोग करने से नागरिकों के जीवन में अनेक परिवर्तन आए हैं। प्रौद्योगिकी के माध्यम से मानवीय गरिमा को बढ़ावा मिला है। करोड़ों किसानों को एक क्लिक में मौद्रिक सहायता मिल जाती है। लॉकडाउन के समय यह तकनीक थी, जिसने यह सुनिश्चित किया कि भारत के गरीबों को उचित और त्वरित मदद मिले। इस राहत के पैमाने में कुछ समानताएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि औद्योगिक युग की उपलब्धियां रियर व्यू मिरर में हैं। अब हम सूचना युग के मध्य में हैं, मगर सूचना युग में परिवर्तन विघटनकारी है। औद्योगिक युग में पहले करने वाले का सब कुछ था। सूचना युग में सर्वाधिक अच्छा करने वाला आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सूचना युग में भारत आगे निकलने हेतु विशिष्ट स्थान पर है। देश के पास सबसे अच्छे दिमाग के साथ बड़ा बाजार भी है। स्थानीय तकनीकी समाधानों में वैश्विक स्तर पर पहुंचने की क्षमता है। यह टेक सॉल्यूशन का समय है, जो भारत में डिज़ाइन किए गए हैं, मगर दुनिया के लिए तैनात हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान में आईटी उद्योग पर अनुपालन बोझ को कम किया गया है। हमने हमेशा टेक इंडस्ट्री में स्टेक होल्डर्स के साथ जुडऩे और भारत के लिए फ्यूचर-प्रूफ पॉलिसी फ्रेमवर्क को चार्ट करने की कोशिश की है।