नगर आयुक्त ने किया कार्य में बदलाव सफाई के साथ तत्काल होगा कूड़े का उठान

गाजियाबाद। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नगर निगम अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार मार्गो पर झाड़ू लगाने के साथ-साथ कूड़े के उठान की कार्यवाही भी तत्काल की जा रही है। जिससे ना तो एकत्र कूड़ा पुन: गंदगी में बदल रहा है और शहर की स्वच्छता में बदलाव आ रहा है। इसी क्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नगर आयुक्त द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए निर्देश दिए गए। वार्ड के अंदर भी सफाई मित्रों द्वारा नालियों को साफ करते समय कुछ ही देर बाद कचरा उठाने के लिए कहा गया। इसी प्रकार शहर के नालों की सफाई व्यवस्था में भी सिल्ट को उठाने का कार्य तत्काल करने की तर्ज पर कार्य हो रहा है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया महापौर एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्ग जिन पर नियमित सफाई होती है और कूड़े को भी इकट्ठा ना करके उसी समय उठाने का कार्य चल रहा है। जिससे वह कूड़ा एकत्र होकर पुन गंदगी में न बदल जाए, जिसके लिए सफाई के उपरांत तत्काल उसको उठाया जा रहा है। इस कड़ी को बनाए रखने के लिए जन सहयोग से शहर की सफाई को सुदृढ़ किया जा रहा है।


कार्य की रफ्तार नगर निगम की बढ़ती देखकर शहर में सकारात्मक माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां स्वच्छता के प्रति जन-जन को जागरूक कर रही है, वहीं अपनी कार्यशैली में भी बदलाव कर रही है। सफाई अभियान के तहत सड़कों को धूल मुक्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नगर आयुक्त भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।