नवनियुक्त म्युनिसिपल कमिश्नर देंगे शहरवासियों को नया तोहफा

– नववर्ष पर मिलेगी नेहरूनगर ऑडिटोरियम-रमतेराम मॉल की सौगात
– मेयर आशा शर्मा और म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने किया निरीक्षण

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। शहर के नवनियुक्त म्युनिसिपल कमिश्नर शहरवासियों को जल्द नया तोहफा देंगे। नगर निगम द्वारा निर्मित कराए जा रहे नेहरूनगर स्थित ऑडिटोरियम और रमतेराम रोड मॉल की सौगात शहरवासियों को नये साल में मिलेगा। ऑडिटोरियम और मॉल गाजियाबाद नगर निगम की दो महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। काम लगभग पूरा हो चुका है लेकिन इच्छाशक्ति के अभाव में इसे अब तक चालू नहीं किया गया है। गाजियाबाद शहर में कोई ऑडिटोरियम नहीं है और कला प्रेमी वर्षों से ऑडिटोरियम के चालू होने का इंतजार कर रहे हैं। हिंदी भवन ऑडिटोरियम के अवैध होने के कारण जीडीए ने उसमें ताला जड़ रखा है। ऐसे में यदि ऑडिटोरियम नये साल में चालू हो जाता है तो यह शहरवासियों के लिए बड़ा तोहफा होगा।

मॉल/शॉपिंग कॉप्लेक्स का निरीक्षण करती मेयर एवं म्युनिसिपल कमिश्नर। साथ में हैं नगर निगम के अधिकारी एवं कंट्रैक्टर।

मेयर आशा शर्म एवं म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को निगम के एसबीएम नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, एई एसबी यादव, प्रतर्वन प्रभारी कर्नल दीपक सरन, कांट्रेटक्टर अरूण त्यागी, सुनील गर्ग आदि के साथ मॉल एवं ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए मेयर आशा शर्मा ने कहा कि नेहरूनगर स्थित ऑडिटोरियम का कई साल से निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। किन किन कारणों से अब तक कार्य लंबित हुए इसका परीक्षण किया गया। अब जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लोगों को मॉल और आडिटोरियम की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। मेयर और म्युनिसिपल कमिश्रर ने चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन को निर्देश दिए कि ऑडिटोरियम का जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। ताकि शहर के लोगों को समर्पित किया जा सके। मॉल और ऑडिटोरियम का फायदा लोगों को मिल सके। रमतेराम रोड स्थित निगम के मॉल और ऑडिटोरियम का 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ऑडिटोरियम में फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। फिनिशिंग कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि शहरवासियों को जल्द से जल्द नगर निगम की योजनाओं एवं डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का लाभ मिले इस पर ध्यान दिया जा रहा है। ऑडिटोरियम का कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। ताकि जनता को इसे जल्द से जल्द समर्पित किया जा सके। ज्ञात हो कि मॉल/शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण करने के लिए नगर निगम का करीब 35 करोड़ रुपए खर्च किया है। इसमें पार्किंग और दुकानों का निर्माण किया गया। वहीं, नेहरूनगर स्थित ऑडिटोरियम का निर्माण करने में करीब 28 करोड़ रुपए खर्च हुए है। संपत्ति विभाग को मॉल और ऑडिटोरियम की जिम्मेदारी सौंपी जाए। ताकि दुकानों को बेचा जा सके।