महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

-पुलिस सुरक्षा के बीच कर रहे जलाभिषेक, केंद्रीय राज्यमंत्री परिवार समेत किया जलाभिषेक
-ड्रोन कैमरों से की निगाहबानी, मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी
-सिद्धपीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर में मंत्री, विधायक व शिव भक्तों का लगा तांता

गाजियाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को शहर के प्राचीन सिद्धपीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके अलावा अन्य शिवालय महादेव के जयघोष से गूंज उठेे। सिद्धपीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर में शाम तक करीब 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगाधर पर जलाभिषेक किया। जलाभिषेक को लेकर शुक्रवार तड़के तीन बजे से शिव भक्तों की लाइन लग गई,जो शाम तक लगी रहीं। भगवान भोले को जलाभिषेक करने के कारण मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर हल्के और भारी वाहनोंं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। शुक्रवार तड़के 3:30 बजे भगवान दूधेश्वर का भव्य श्रृंगार व भगवान को भोग प्रसाद हुआ। भगवान दूधेश्वर का पंचोपचार षोडशोपचार पौचामृत पंचगव्य जल दूध गन्ने का रस एवं विभिन्न फलों के रस से महाभिषेक किया गया। भगवान को भोग प्रसाद के बाद धूप आरती, दीप आरती की गई।गर्भगृह में मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरि ने सबसे पहले भगवान शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके बाद शिवभक्तों के लिए मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए गए। सभी भक्तों ने बारी-बारी से जलाभिषेक किया।

जलाभिषेक के लिए मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि मंदिर में लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शुक्रवार रात 12 बजे तक भगवान दूधेश्वर का अष्टप्रहर रूद्राभिषेक होगा। इसी प्रकार जिले में मोदीनगर, मुरादनगर,डासना, मसूरी, मोहननगर, गांधीनगर, कविनगर,लोनी,साहिबाबाद आदि इलाकों में मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लग गया। केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह अपनी धर्मपत्नी भारती सिंह,बेटी मृणालिनी सिंह के साथ सिद्धपीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इनके अलावा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने भी मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया है। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया। इनके अलावा महापौर सुनीता दयाल ने लाइन में लगकर मंदिर में भगवान का जलाभिषेक किया। वहीं, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, देवी मंदिर के श्रीमहंत गिरीशानंद गिरि, रमेश गिरि एवं एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार पी.,नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, डीसीपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सौरभ जायसवाल,मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार आदि गणमान्य लोगों एवं शिव भक्तों ने मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरि का आर्शीवाद लेते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

शहर के प्राचीन सिद्धपीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर में गुरुवार की देर रात शुरू हुए जलाभिषेक का सिलसिला शुक्रवार की शाम तक पूरे दिन चला।शाम तक 3 लाख से ज्यादा शिव भक्तों,कांवडिय़ों ने भगवान का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की लाइन लगी रहीं।सिद्धपीठ दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में गुरूवार को रात 12 बजे से भक्तों की लाइन लग गई। भक्तों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जस्सीपुरा मोड़ से मंदिर तक बैरिकेडिंग बनाई गई महिलाओं और पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए। गौशाला फाटक की तरफ से आने वाले भक्तों को जस्सीपुरा मोड़ आकर बैरिकेडिंग के अंदर से प्रवेश दिया गया। जिला एमएमजी अस्पताल के सामने तक बैरिकेडिंग लगाई गई थी।वहीं,ट्रैफिक के लिए रूट डायवर्जन किया गया था। बच्चे इम्तिहान में पास होने के लिए सड़क पर लेटकर पहुंचे मंदिर: इम्तिहान में पास होने की कामना के साथ 14 वर्षीय शिवम पुराने बस अड्डे से सड़क पर लेटे हुए मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा इम्तिहान में पास हो जाऊं यही कामना लेकर मंदिर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जा रहा हूं। वहीं,जस्सीपुरा मोड़ से 10 साल के राजा पढ़ाई में तेज होने की कामना के साथ सड़क पर लेटे हुए मंदिर पहुंचे। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप महाशिवरात्रि पर भगवान दूधेश्वर नाथ मंदिर जलाभिषेक करने पहुंचे।

मंदिर के श्री महंत नारायण गिरी ने विधि-विधान से पूजन कराया। मंत्री ने बताया कि शिव महाशिवरात्रि का महत्व आज पूरे दिन है।शाम तक दर्शन करने वाले शिव भक्तों की संख्या एक लाख से अधिक पहुंच गई।दूधेश्वरनाथ मंदिर में गुरुवार की रात 12 बजे से महाशिवरात्रि पर्व का जलाभिषेक चढ़ना शुरू हो गया था।शुक्रवार की सुबह श्रंगार आरती के उपरांत तीन बजे से देर शाम तक निरंतर जलाभिषेक होता रहा। महापौर सुनीता दयाल ने लाइन में लगकर पूजा की। जलाभिषेक के लिए दूधेश्वरनाथ मंदिर में रात से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी। आलम यह रहा है कि भक्तों की लाइन जिला अस्पताल तक लगी रही। लगातार भक्तों का मंदिर आना जारी रहा।इसके साथ ही महानगर के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सिद्धपीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर में होने वाले जलाभिषेक के मद्देनजर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शिवालयों को रंग-बिरंगे झालरों और फूलों से सजाया गया।मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए मंदिर में गंगाजल की विशेष व्यवस्था की गई थी। शाम तक एक लाख से ज्यादा शिव भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर की सजावट फूलों से और लाइट्स की व्यवस्था की गई थी। जलाभिषेक के लिए छह कतार बनाई थी।

दूधेश्वर मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग हुए थे प्रकट
मान्यता है कि गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग प्रकट हुए थे। गाजियाबाद ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी भोलेनाथ के भक्त यहां अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में जलाभिषेक करने पहुंचे है। इस बार दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की तरफ से विशेष प्रबंध किए गए हैं। दिव्यांगजन श्रद्धालुओं के लिए अलग से लेन बनाई गई है।

78 मंदिरों में विशेष सुरक्षा के इंतजाम
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नररेट द्वारा शहर के 78 मंदिरों में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरा के जरिए नजर रखी जा रही है। दूधेश्वर नाथ मंदिर में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर की सुरक्षा के लिए एक कंट्रोल रूम बनाकर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही है।