बुलंदशहर में चकाचक हो रहे मंदिर, बहेगी राम भक्ति की धारा

-जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर मुख्य अधिकारी ने मंदिर व स्कूल में चलाया सफाई अभियान

बुलंदशहर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले देश राम मय हो रहा है। इससे बुलंदशहर जिला पंचायत भी अछूता नहीं रहा। शहर में धीरे-धीरे राम भक्ति की छंटा बिखरने लगी है। घर-घर राम नाम के भगवा ध्वज लगाए जाने लगे हैं वहीं राममंदिर सहित अन्य मंदिरों की सफाई, धुलाई कर चकाचका किया जा रहा है। इन मंदिरों में 22 जनवरी को राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीप जलाकर दोपात्सव भी भी मनाया जाएगा।

मंदिरों में राम भक्ति की अविरल धारा रात भी बहेगी। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार 14 से 22 जनवरी तक चलाये जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को गुलावठी स्थित शिव मंदिर, गायत्री पब्लिक स्कूल में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया के नेतृत्व में अपर मुख्य अधिकारी धर्म जीत त्रिपाठी, आमजन संग स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भी विशेष स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया गया। अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने सभी लोगों को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा तक इस अद्भुत एवं अप्रतिम अवसर पर तीर्थंस्थलों व मंदिरों की साफ-सफाई करने व उत्तम श्रमदान में भागीदार बनने के लिए आह्वान किया।

उन्होंने कहा आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व 14 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत समस्त मठ एवं मंदिरों में स्वच्छता के लिए साफ-सफाई की जा रही है। जिस तरह दीपावली के पूर्व हम अपने घरों की साफ-सफाई करते है। इस तरह सभी मठ एवं मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई अभियान में अपना सहयोग दें। क्योंकि आगामी 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे सभी दीपोत्सव मनाएंगे सजावट करेंगे।

अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने कहा मुख्यमंत्री के आदेशानुसार जिला पंचायत क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई के इस अभियान में अपनी अहम सहभागिता शुरू की है। इसके बाद सफाई के प्रति आम लोगों में जागरूकता जरूर बढ़ी हैं। मानव जीवन में साफ-सफाई का अत्यंत महत्व है। साफ-सफाई से बीमारियां दूर रहती है। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग गांव व कस्बों को साफ -सुथरा रखने में मदद करें। जिला पंचायत सफाई पर संजीदा है। साफ सफाई के प्रति सभी लोगों का जागरूक होना जरूरी है। घर के साथ आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखकर ही स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार किया जा सकता है।