ऑटोमेशन सिस्टम पर काम करेगा जलकल विभाग महाप्रबंधक जल ने लिया डेमो

विजयनगर जोन के वार्डो से होगी शुरुआत, जलापूर्ति के लिए पंपों पर पूरी मॉनिटरिंग रखें अधिकारी जिसमें शहर के सभी पंप की मॉनिटरिंग एक ही स्क्रीन पर की जा सकेगी और किस पंप को किस समय चलना है और किस समय बंद होना है पूरी जानकारी भी प्राप्त होगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह कार्य जलकल विभाग प्रारंभ करने जा रहा है। जिसके लिए विजयनगर के वार्डों के अंदर कार्य प्रारंभ करने की योजना बनाई जा रही है। 

गाजियाबाद। नगर निगम जहां स्मार्ट वर्किंग की ओर बढ़ रहा है। वही नगर आयुक्त के नेतृत्व में सभी विभाग हाईटेक की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। जिसमें जलकल विभाग बेहतर कार्य कर रहा है। महाप्रबंधक जल केपी आनंद ने शुक्रवार को ऑटोमेशन पद्धति का डेमो लिया। जिसमें शहर के सभी पंप की मॉनिटरिंग एक ही स्क्रीन पर की जा सकेगी और किस पंप को किस समय चलना है और किस समय बंद होना है पूरी जानकारी भी प्राप्त होगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह कार्य जलकल विभाग प्रारंभ करने जा रहा है। जिसके लिए विजयनगर के वार्डों के अंदर कार्य प्रारंभ करने की योजना बनाई जा रही है। महाप्रबंधक जल केपी आनंद ने बताया जलापूर्ति को सुदृढ़ करने का कार्य निरंतर चल रहा है। इसी के साथ-साथ पंपों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पंप का समय से बंद होना और समय से चालू होना इस पर जोर देते हुए कार्यवाही की जा रही है। वर्किंग को स्मार्ट भी किया जा रहा है। शहर में चल रही पंप की संपूर्ण जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर प्राप्त हो सके इसके लिए ऑटोमेशन तकनीकी पर भी कार्य जलकल विभाग कर रहा है। विजयनगर के वार्ड संख्या 14 तथा वार्ड संख्या 58 में टीम को बुलाकर डेमो लिया गया। विजयनगर जोन अंतर्गत 30 एचपी 10 तथा 5 एचपी मिलकर 211 पंप हैं। जिनके लिए टेक्निकल कंपनियों से संपर्क करते हुए ऑटोमेशन पद्धति पर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। कौन सा पंप चल रहा है कौन सा पंप बंद है, इसकी जानकारी प्राप्त होती रहेगी। पंप की खराबी की तत्काल जानकारी भी प्राप्त होगी। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आपूर्ति भी कराई जाएगी। अन्य संबंधित जानकारी भी ऑटोमेशन सिस्टम के तहत संबंधित टीम को रहेगी डेमो में जानकारी दी गई।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर स्मार्ट वर्किंग की तरफ बढ़ रहा है। जलकल विभाग द्वारा ऑटोमेशन सिस्टम को लेकर वर्किंग शुरू कर दी गई है। आने वाली ग्रीष्म ऋतु से पूर्व शहर में लगे हुए पंपों की जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर प्राप्त हो, उसके लिए कार्य किया जा रहा है। जनहित में लगातार नगर निगम कार्यवाही कर रहा है। जलापूर्ति के लिए पंप पर मॉनिटरिंग बहुत ही आवश्यक है। जिसके लिए जलकल विभाग हाईटेक की तरफ अग्रसर हो रहा है और एक ही स्क्रीन पर जोनवार पंप की जानकारी मिल पाएगी। जिससे जलापूर्ति में भी सुविधा रहेगी तथा क्षेत्र वासियों के लिए काफी राहत रहेगी। अधिकारियों को भी प्रत्येक पंप की जानकारी आसान तरीके से प्राप्त हो पाएगी। जिससे वर्किंग भी स्मार्ट रहेग। महाप्रबंधक जल द्वारा डेमो के उपरांत उक्त कार्यवाही को आगे बढ़ते हुए संबंधित टीम से बैठक भी की।