गाजियाबाद में महिला ने चार बच्चे को दिया एक साथ जन्म – Four Children Birth

Four Children Birth – योगी सरकार प्रदेश में दो बच्चों का कानून लाने जा रही है। एक दिन पहले जहां मुख्यमंत्री ने इसका ऐलान किया। वहीं इसके एलान के बाद गाजियाबाद की महिला ने एक साथ चार बच्चे को जन्म दिया। हालांकि महिला पर यह कानून लागू नहीं होगा। क्योंकि प्रदेश में अभी यह कानून नहीं लागू हुआ है दूसरा यदि एक साथ कोई महिला दो से अधिक बच्चे को भी जन्म देती है तब भी यह कानून लागू नहीं होगा। बहरहाल एक साथ किसी महिला द्वारा चार बच्चे को जन्म देने की घटनाएं कभी-कभी ही होती है। गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में महिला ने एक साथ चार बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं।

गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित यशोदा अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन बेटे और एक बेटी है। डॉक्टरों ने प्रसूता के ऑपरेशन के बाद बच्चों को जन्म दिलाया है। मां और चारों नवजात बच्चे  स्वस्थ हैं।

रविवार की रात में करीब तीन बजे कमला नेहरू नगर निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कई तरह की जांच कराई। जांच में पता चला कि सामान्य प्रसव नहीं कराया जा सकता था। ऐसे में डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। महिला को तुरंत लेबर रूम में ले जाया गया। अस्पताल की उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.शशि अरोड़ा ने टीम के साथ मरीज का उपचार शुरू किया। इस दौरान वरिष्ठ नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन दुबे ओटी में मौजूद रहे। महिला का आपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। four-children-birth-ghaziabad-yashoda

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.शशि अरोड़ा ने बताया कि चार बच्चों की डिलीवरी में जच्चा व बच्चों पर जान का खतरा रहता है। ऐसे में डिलीवरी के वक्त के हर तरीके की सावधानियांं बरती गई और सफल ऑपरेशन से महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म।

दिनांक 12 जुलाई को रात्रि 3 बजे कमला नेहरू नगर ग़ाज़ियाबाद निवासी एक महिला यशोदा अस्पताल नेहरू नगर ग़ाज़ियाबाद के इमरजेंसी में लेबर पेन की वजह से भर्ती हुई। महिला को तुरंत लेबर रूम में ले जाया गया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शशि अरोरा एवम उनकी टीम ने तुरंत ही मरीज का उपचार शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान वरिष्ठ नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ (मेजर) सचिन दुबे भी आपरेशन थिएटर में मौजूद रहे। जन्म के तुरंत बाद चारों बच्चों को डॉ सचिन दुबे के संरक्षण में नर्सरी में भेज दिया गया। दरअसल चार बच्चों की डिलीवरी में जच्चा एवम बच्चों पर जान का खतरा बना रहता है। ऐसे में सफलतापूर्वक डिलीवरी कराने के बाद बच्चों के लिए अत्याधुनिक नर्सरी एवम कुशल नेतृत्व की जरूरत पड़ती है। यशोदा अस्पताल नेहरू नगर के MD डॉ रजत अरोरा ने डॉ शशि अरोरा एवम डॉ सचिन दुबे को ढेर सारी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यशोदा अस्पताल नेहरू नगर का नवजात शिशु विभाग आधुनिक एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। अस्पताल का प्रयास हैैै कि गाजियाबाद वासियों को नवजात शिशु के इलाज के लिए दिल्ली का रुख न करना पड़े।