साहिबाबाद विधायक ने रचा इतिहास

-जनता ने दिखाया विश्वास, चलता रहेगा विकास का रथ: मनोज गोयल
-फूलों की माला पहनाकर सुनील शर्मा को पार्षद मनोज गोयल ने दी बधाई

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद भाजपा ने 37 साल बाद दोबारा सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है। साथ ही केंद्र में बैठे बीजेपी नेताओं की 2024 में जीत की आस जगा दी है। नोएडा से चुनाव हारने का जो मिथक था योगी की जीत ने वह भी तोड़ कर रख दिया। इस चुनाव में तमाम मिथकों को ध्वस्त करते हुए पिछले चुनाव की तुलना में कम मतदान के बावजूद वोटों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में कामयाब रही। यह बातें शुक्रवार को कौशांबी पार्षद मनोज गोयल ने भाजपा की प्रचंड जीत एवं पूरे भारतवर्ष में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराने वाले साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा की जीत पर फूलों की माला पहनाकर बधाई दी। उन्होंने कहा यूपी में सीएम योगी का जादू एक बार फिर चला है। जनता ने भाजपा पर अपना भरोसा जताते हुए कमल खिलाया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भाजपा नही बल्कि प्रदेश की जनता लड़ रही थी और जब जनता चुनाव लड़ रही है, तो इस प्रकार की प्रचंड जीत तय थी। जनता ने जो यह विश्वास दिखाया है, आगे भी विकास का रथ चलता रहेगा। यह राष्ट्रवाद की जीत है और महिलाओं की भागीदारी इस जीत में ज्यादा रही। बिना महिला के सम्मान के कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। महिलाओं ने भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है।
मनोज गोयल कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी नीति एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की जन कल्याणनीति पर आमजन के अटूट विश्वास की मुहर लगी है। पार्षद ने कहा कि साहिबाबाद में करीब 10 लाख वोटरों की संख्या है। मतदान के दिन करीब पांच लाख वोटरों ने अपने मत का उपयोग किया था। 42 राउंड की मतगणना में सुनील शर्मा ने गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल को 2 लाख 14 हजार 845 वोटों से हराया। साहिबाबाद विधायक ने इस बार महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार का भी रिकार्ड तोड़ते हुए नया रिकार्ड कायम किया है। वहीं नवनिर्वाचित साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य करेंगे। खासतौर पर बेटियों की प्राथमिक और उच्च शिक्षा पर कार्य कर नई पहचान देंगे। जनता ने उन्हें लगातार दूसरी बार आशीर्वाद देकर विकासवाद को जिताया है और जातिवाद को हराया है। यह जीत योगी-मोदी और उनके ओर से किए गए कार्यों पर मुहर है।