गाजियाबाद में विस्फोट 4 की मौत लोनी क्षेत्र में हुई दिल दहला देने वाली घटना

गाजियाबाद। लोनी थााना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब दो मंजिला मकान में अचाकन जोरदार ब्लॉस्ट हुआ। ब्लॉस्ट होते ही मकान भरभराकर नीचे गिर गया। इस दौरान मंकान के अंदर मौजूद 6 लोग नीचे दब गए। इस हादसे में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन और फायर व एनडीआरएफ की टीम ने बचाव राहत कार्य शुरु किया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जता रहा है घटना गैस लीकेज के वहज से हुई है। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाए जाने से सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंच गई। मलबा हटाकर तीन लोगों के शवों को बाहर निकाला। इसके अलावा हादसे में घायल 3 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
लोनी थाना क्षेत्र स्थित बबलू गार्डन में ऑटो मैकेनिक मुनीर का दो मंजिला मकान है। इसमें मुनीर की पत्नी, 4 बेटे, 2 बहू और बच्चे रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर की रसोई में खाना बन रहा था। हादसे के वक्त मुनीर और उसका एक बेटा घर से बाहर थे। तभी अचानक सिलेंडर में रिसाव के चलते आग लग गई और आग पूरे कमरे में फैल गई। जब तक लोग आग से बचाव करते, उतनी ही देर में तेज धमाके के साथ सिलेंडर में ब्लॉस्ट हुआ। स्थानीय निवासी मुफैद ने बताया, मैं रास्ते से घर जा रहा था। तभी बाइक सवार लोग एक घायल को ले जाते दिखे। तुरंत भागकर मौके पर पहुंचा तो 2 साल के बच्चे को मलबे से बाहर निकाला जा रहा था। एंबुलेंस तक पहुंचाने से पहले ही उसने मेरी गोद में दम तोड़ दिया। मैं अपने घर से बाहर निकला था। अचानक तेज आवाज हुई। यहां धूल-मिट्टी इतनी थी कि कुछ नहीं दिख रहा था। एक बच्चा 10-12 साल का सोफे पर बैठा हुआ था। इतने में चीख-पुकार सुनाई दी। तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला गया।

इस दिल दहलाने वाली घटना की जानकारी मिलते ही आईजी, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी मुनीराज जी., एसपी देहात डॉ ईरज मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस हादसे की जानकारी जैसे ही मिली तो राहत बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में घर के मालिक मुनीर का बेटा मुज्जसर, बहू रुकैय्या (24), पोती इनायत (10 महीना) और बेटी सानिया (15 साल) शामिल हैं। शबनूर, बेबी का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। जिसके लिए राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

एसएसपी मुनीराज ने बताया खाना बनाते वक्त गैस के सिलेंडर में आग लगी थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल पूरा आकलन करने के बाद शासन को पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता के लिए भी संतुति की जाएगी। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त जताया है। उन्होंने अफसरों को तत्काल मौके पर जाकर मामले की जांच के निर्देश दिए है।