निगम ने तालाबों पर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, ध्वजारोहण कर रोपित किए पौधे

-भारत का प्रथम जल वायु शोधक यंत्र का मेयर एवं नगर आयुक्त ने किया लोकार्पण

गाजियाबाद। अमृत सरोवर पर आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में रविवार को नगर निगम द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर के पांच अमृत सरोवर सदरपुर, नायफल, अर्थला झील, पक्का तालाब, मोरटा तालाब पर आजादी का महोत्सव मनाया गया। जिसमें सभी तालाबों पर पौधारोपण भी किया गया है। अर्थला झील पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। वेस्ट प्लास्टिक से एवं घास से निर्मित चिडिय़ा के घोंसले वितरण, स्कूल की बच्चियों द्वारा जल, प्रदूषण नियंत्रण पर कला की प्रतियोगिता की गई। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अर्थला झील पर ही तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके साथ-साथ सदरपुर मोरटा व अन्य तालाबों पर भी ध्वजारोहण किया गया। जिसमें ग्रामीण वासियों ने हिस्सा लिया और उनमें तलाब के प्रति भाव को देखा गया उनके द्वारा किस प्रकार तालाब की स्वच्छता में सहयोग किया जा रहा है। उसके बारे में उनके द्वारा बताया गया नगर निगम द्वारा पार्षदों की गरिमामय उपस्थिति में तालाबों पर पौधारोपण भी किया गया।

मेयर आशा शर्मा ने बताया कि 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में नगर निगम द्वारा सरोवर हमारी धरोहर कार्यक्रम किया गया। जिसमें नगर निगम द्वारा रामबीर तंवर की मदद से बहुत तालाबो के जीणोद्धार किये गए है। इसी प्रेरणा को लेकर हम भी दृढ निश्चय किया जाए कि हम अपने जीवन मे हर रोज जल बचाएंगे। जिससे जल से भविष्य में होने वाली सामस्या को रोक जा सकें और आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। इस दिन देश 2 टुकड़ो में विभाजित हुआ था जिसको कभी भूल नही जा सकता। क्षेत्रीय पार्षद तथा निगम अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामवासियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रीय गान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक हिस्सा लेकर स्वतंत्रता संग्राम पर अपने विचार रखे और शहीदों को याद किया। अमृत सरोवर पर इस प्रकार का अद्भुत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी उपस्थित जनों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

भारत के प्रथम जल वायु शोधक यंत्र का लोकार्पण
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जहां पर ध्वजारोहण कर और देशभक्ति नारे लगाकर हर्ष उल्लास से आजादी की 75 वी वर्षगांठ मनाई जा रही है। वहीं नगर निगम की सुव्यवस्थित योजना द्वारा एक ऐसे यंत्र का लोकार्पण किया गया। जिससे जल तथा वायु में लगभग 50000 लीटर से अधिक ऑक्सीजन का सृजन 24 घंटे में इस यंत्र के द्वारा किया जा सकेगा जो कि अपने आप में एक अद्भुत कार्य का प्रदर्शन कर रहा है।

नायफल तालाब पर ध्वजारोहण के उपरांत नगर निगम पर्यावरण अनुभाग के डॉक्टर उमर सैफ द्वारा तालाब में एक ऐसे यंत्र का प्रदर्शन किया। जिससे पर्यावरण में काफी सुधार होगा और ऑक्सीजन का सृजन भी होगा। भारत का पहला ऐसा यंत्र नगर निगम द्वारा बनाया गया है। जिसका कार्य लगभग डेढ़ साल पूर्व नगर आयुक्त की कार्यकुशलता में प्रारंभ हुआ था। जिसका लोकार्पण रविवार को किया गया। जिसमें ऐसी तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है कि जल में तथा वायु में ऑक्सीजन का सृजन होगा और जल तथा वायु दोनों को शुद्ध करेगा। जिसको सौर ऊर्जा चालित स्मार्ट जल-वायु शोधक यंत्र कहां गया। जिसको प्रथम चरण में नायफल तालाब पर लगाया गया। प्रमुख सचिव अमृत अभिजात द्वारा भी इसका डेमो देखा गया था और शुभारंभ के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई थी।

पर्यावरण अनुभाग से पर्यावरण प्लानर डॉक्टर उमर सैफ द्वारा बताया गया कि केवल 40 वाट की ऊर्जा से यह कार्य करता है। जिसको कहीं भी बैठकर संचालित किया जा सकता है। पारिस्थितिकी तंत्र की पुन: स्थापना करने के लिए इस यंत्र का शुभारंभ नगर निगम द्वारा किया गया। जिससे पर्यावरण को शुद्ध करने में काफी मदद मिलेगी और जिसको डेढ़ साल पहले मेयर और नगर आयुक्त की अध्यक्षता में शुरू किया जा चुका है। जिसका लोकार्पण रविवार को किया गया। महाप्रबंधक जल आनंद कुमार त्रिपाठी तथा अन्य उपस्थित अधिकारी गणों ने जल वायु शोधक यंत्र को कार्य करते हुए देखा साथ ही इस यंत्र को सभी तालाबों में इस्तेमाल करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए। ताकि जल तथा वायु दोनों की शुद्धता की जा सकें और एक स्वच्छ पर्यावरण शहर वासियों को प्रदान करने में आसानी रहेगी। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, डॉक्टर अनुज उद्यान प्रभारी, महाप्रबंधक जल आनंद कुमार त्रिपाठी, तथा अन्य कई अधिकारी गण उपस्थित रहे।