मोदी के नेतृत्व में विकसित देशों की सूची में जल्द शामिल होगा भारत: पीयूष गोयल

सांसद रोजगार मेला में 207 कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
मोदी और योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश गढ़ रहा लगातार नये-नये आयाम: केशव प्रसाद मौर्य

गाजियाबाद। केंद्रीय मंत्री पीयूष वेदप्रकाश गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही विकसित देशों की सूची में शामिल होगा। भ्रष्टाचार और परिवारवाद से देश को मुक्ति मिली है और उद्योग तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा भारत में जी-20 समिट का आयोजन बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में नौकरियों में भ्रष्टाचार होता था। नौकरी के लिए युवाओं को दर-दर भटकना पड़ता था।
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष वेदप्रकाश गोयल दिल्ली-मेरठ हाइवे दुहाई स्थित एचआरआईटी कॉलेज परिसर में सांसद रोजगार मेले में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला और सरकारी नौकरियों में सामान्य युवाओं के साथ भेदभाव किया गया। पुरानी व्यस्थाओं को ध्वस्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम ने संवेदनशीलता के साथ व्यवस्था में सुधार किया।देश भर में सांसद रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों के द्वारा रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल की पहल को युवाओं के लिए कारगर बताया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 2014 से पहले किसी सरकार ने सोचा भी नहीं था, वह मोदी सरकार ने कर दिखाया है। रोजगार अब आपके द्वार तक पहुंच रहा है। उन्होंने युवाओं का भविष्य मोदी सरकार में बताया। चंद्रयान-3 की सफलता में इसरो के वैज्ञानिकों के साथ ही इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीट भाजपा के खाते में जाएंगी। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य डा. अनिल अग्रवाल, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, विधायक अतुल गर्ग, विधायक अजीतपाल त्यागी, विधायक सुनील शर्मा, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, एमएलसी दिनेश गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, पूर्व महापौर आशा शर्मा,संजीव गुप्ता, देवेंद्र हितकारी, सौरभ जायसवाल, राहुल गोयल आदि मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को नौकरी देने के लिए द्वार खोले है। मंगलवार को यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सांसद रोजगार मेले के दौरान पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं का नई नौकरी मिल रही है।


युवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। भाजपा सरकार ने युवाओं के बारे में सोचा है। मंगलवार को दिल्ली-मेरठ रोड स्थित दुहाई के पास एचआरआईटी कैंपस में सांसद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल आदि की मौजूदगी में शुरूआत की।राज्यसभा सांसद एवं एचआरआईटी के चेयरमैन डॉ. अनिल अग्रवाल द्वारा सांसद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कपड़ा,वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष वेदप्रकाश गोयल एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। केंद्र्रीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर किया। एचआरआईटी के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सांसद रोजगार मेले में लगभग 5100 अभ्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। लगभग 207 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष वेदप्रकाश गोयल ने कहा कि जो कंपनियां अभ्यार्थियों को रोजगार देने के लिए आई है। उनका गहराईयों से स्वागत करते हुए आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि सोच का ही परिणाम है कि देश वर्तमान में चहुंमुखी विकास के मार्ग पर अग्रसर है।यह अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में जल्द ही भारत तीसरे पायदान पर होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केंद्र और प्रदेश ने जो सोच विकसित की है,उसका ही परिणाम है कि देश विकास और उन्नति में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो निवेश हुआ। वह पूर्व की सरकारों में नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश जैसे बीमारू राज्य को चमकाने का श्रेय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को जाता है। कानून व्यवस्था में सुधार के कारण उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया हैं। देश के 20 से अधिक राज्यों में जी-20 के तहत विदेशी कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं। देश की अर्थव्यवस्था बढ़ाने में प्रधानमंत्री ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने उद्योग,विकास,रोजगार,डिजिटल क्षेत्र सहित सभी में विकास कराने के लिए अनेक लाभकारी व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री के कारण चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर पदार्पण करने वाला दुनिया में पहला देश बना है। भारत को विकसित बनाने के लिए देश का हर युवा संकल्पित है।पूर्व की सरकारों में नौकरियों सहित अन्य मामलों में खूब भ्रष्टाचार हुए। युवाओं का नौकरी पाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। प्रधानमंत्री के कारण रोजगार मेले के अंतर्गत सक्षम युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहे हैं। 80 लाख करोड़ रुपए केग लक्ष्य के उत्पादन के तहत सभी युवाओं को रोजगार मिलेगा। मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष में उन्होने नीरज चौपड़ा व शतरंज खिलाड़ी पराग की प्रशंसा करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत लगातार नए-नए आयाम छू रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश को बीमारू और क्राइम प्रदेश के नाम से जाना जाता था।लेकिन वर्तमान में प्रदेश में शांंति,सद्भावना के लिए जाना और पहचाना जा रहा हैं। प्रधानमंंत्री के कारण ही देश विश्वगुरू बनने की दिशा में अग्रसर है। उनके प्रयास से विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र भारत आज टॉप पर है।

मोदी गरीबों,किसानों,जरूरतमंदों,युवाओं, वृद्धा,बेसहारों सहित सभी लोगों के बारे में सोचते हुए नई-नई लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाएं लाते है।उन्हें जन-जन तक पहुंचाते हुए धरातल पर साकार करते हैं। वहीं,पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र,जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह,सीडीओ,डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल,सिटी मजिस्ट्रेट शुभांगी शुक्ला, परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित आदि अधिकारी मौजूद रहे।सांसद रोजगार मेले में लगभग 200 अभ्यार्थियों को उपमुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने मंच से नियुक्ति पत्र सौंपे। मेले में लगभग 2000 अभ्यर्थी रोजगार पाने में सफल हुए।रोजगार मेले में लगभग 5 से 6 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया।इसमें 10वी, 12वी, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट छात्र बीकोम, बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए होटल मैनेजमेन्ट, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, एलएलबी, डीफार्मा,बीफार्मा,एमफार्मा आदि पाठयक्रमों के छात्रों ने प्रतिभाग लिया।