पीएमवाई योजना: झुग्गी झोपडिय़ों के पुनर्विकास के लिए नगर आयुक्त ने की बैठक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश स्वस्थान मलिन बस्ती पुनर्विकास नीति 2021 का क्रियान्वयन के लिए मंगलवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गाजियाबाद विकास प्राधिकरण सहित नगरपालिका, डूडा विभाग, आवास विकास परिषद विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने स्वस्थान मलिन बस्ती पुनर्विकास नीति 2021 की विस्तृत समीक्षा की। जिसमें अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक के बारे में बताया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि तकनीकी समिति की प्रथम बैठक है, इसके साथ योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई कि किस प्रकार झुग्गी झोपड़ी वाले चयनित स्थानों का पुनर्विकास किया जाएगा और किन-किन नियमों का पालन होगा।

साथ ही इसका संचालन मेरठ मंडल आयुक्त द्वारा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शिथिलता न बरतने की चेतावनी भी दी गई और गंभीरता से कार्य करने के लिए कड़े निर्देश दिए। बैठक के दौरान उक्त योजना की विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें चिन्हित मलिन बस्तियों के मूल्यांकन के लिए तकनीकी समिति के सदस्यों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जिसमें अध्यक्ष पीडी डूडा विभाग सदस्य, मुख्य अभियंता नगर निगम सदस्य, मुख्य अभियंता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण सदस्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अधिकारी, संबंधित स्थानीय निकाय गाजियाबाद, सदस्य अधिशासी अभियंता जल निगम गाजियाबाद, सदस्य संयुक्त नियोजक संभागीय नियोजन खंड नगर एवं ग्राम नियोजन विकास विभाग है।

उक्त योजना के तहत तकनीकी समिति के सदस्यों को उनके कार्यों के बारे में भी अवगत कराया। जिसमें चिन्हित स्लम क्षेत्र का इंप्रूवमेंट के लिए विश्लेषण करना, संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर स्लम क्षेत्र की सीमा का निर्धारण करना, अन्य पर चर्चा की गई। इसके अलावा स्लम चिन्हित करने के लिए शासनादेश पर बताया, जिसमें आवश्यक मरम्मत की सीमा जल रिसाव की स्थिति स्वच्छ जल की आपूर्ति जल निकासी की व्यवस्था तथा उत्तर प्रदेश मलिन बस्ती अधिनियम 1962 में उल्लेखित अन्य संकेतिक को ध्यान में रखने के लिए बताया गया। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि चांदमारी, वसुंधरा सेक्टर 7, भोवापुर रेडिसन होटल के पीछे, डीपीएस स्कूल के पीछे शक्ति खंड 1 इंदिरापुरम, लोहामंडी नाले के पास गाजियाबाद, हिंद साइकिल इंडस्ट्रियल एरिया के क्षेत्र को स्लम बस्ती में चयनित किया गया है। जिनके लिए तकनीकी समिति द्वारा कार्य किया जाएगा। बैठक में सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त द्वारा आगामी बैठक 7 जुलाई से पूर्व समस्त आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।