सच्चाई के मार्ग पर चलने की रालोद कार्यकर्ताओं ने ली शपथ

श्रद्धापूर्वक मनाई गांधी और शास्त्रीजी की जयंती

गाजियाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा, अब तक लोगों ने किसी न किसी तरह से महात्मा गांधी की सोच को स्थापित करने का काम किया है। लेकिन सिर्फ 2 अक्टूबर ही नहीं, हमें हर दिन को सफल बनाने के लिए काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए लोग गली-मोहल्ले और चौक-चौराहे पर एकत्रित हो रहे हैं। कहीं न कहीं महात्मा गांधी का जो मार्गदर्शन था, जो उनकी सोच थी, स्वच्छ मन, स्वच्छ सोच, स्वच्छ समाज की परिकल्पना, आज उनको याद करने की आवश्यकता इसलिए पड़ती है कि उनके सोच और विचार हैं, आज के दिन भी थोड़े अधूरे से दिखते हैं। हम महात्मा गांधी के सिद्धांतों को मानने वाले हैं पार्टी के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भी महात्मा गांधी से प्रेरित थे और उन्होंने महात्मा गांधी के विचारधारा को प्रेरित किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने कहा आज पूरा भारत महात्मा गांधी के विचारों पर चलता है। लेकिन बहुत ही दुख की बात है कुछ लोग महात्मा गांधी के विचारों को लेकर एक भ्रम फैला रहे है। वरिष्ठ नेता तोमर ने कहा चौधरी चरण सिंह ने गांधी के दर्शन को माना है। महात्मा गांधी ने ग्रामीण भारत की स्थापना की और उनके इस महान कार्य को चौधरी चरण सिंह ने आगे बढ़ाया। सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा हमारे महापुरुष महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री हमें विरासत में एक बहुत अच्छा देश देकर गए हैं। हम उसे संभाल ले। तो यह बहुत बड़ी बात होगी हमने हमेशा गांधी जी के तीन बंदरों को देखा है जो उनके सिद्धांत गांधी जी के तीन बंदरों में ही जीवन का पूरा कर है। यदि हम उसे समझ ले और अपने जीवन में अपना ले तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन आज लोगों की सोच बदल गई है आज लोग सोचते हैं भगत सिंह तो पैदा हो लेकिन पड़ोसी के घर में हो।
प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर अयूब अली ने कहा भारत की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का योगदान किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। उन्होंने किस तरह से अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए संघर्ष किया वह साधारण जीवन जीते थे। एक धोती और डंडे के सहारे आजादी के संघर्ष को लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कपिल चौधरी, प्रदेश सचिव ऑडी त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम भरोसे मौर्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, जिला महामंत्री प्रदीप त्यागी, सतेंद्र तोमर, जितेंद्र त्यागी, प्रदीप त्यागी, इंद्रपाल कसाना, जीवन वाल्मिकी, रामचंद्र सैन, सतपाल, सुरेंद्र, राजेंद्र, मुन्ना खां, विपिन तोमर आदि मौजूद रहे।