अभियान चलाकर टैक्स वसूली में लाए तेजी: विक्रमादित्य सिंह मलिक

-नगर आयुक्त ने निगम की आय बढ़ाने के लिए टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
-बड़े बकायेदारों पर निगम ने की शिकंजा कसने की तैयारी

गाजियाबाद। नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जहां टैक्स वसूली बढ़ाने पर मंथन हुआ। साथ ही टैक्स कलेक्शन में फिसड्डी अधिकारियों की जमकर क्लास भी लगाई। नगर निगम वित्तीय वर्ष में 250 करोड़ रूपये के लक्ष्य के सापेक्ष 158 करोड़ रुपए वसूली कर चुका है। लक्ष्य को पूरा करने के निगम अधिकारियों ने कार्य योजना तैयार की। गुरुवार को अपने कार्यालय में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ प्रभारी-सम्पत्ति कर/अपर नगर आयुक्त व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी से सम्पत्ति कर की वृद्धि के संबंध में सम्यक विचार विमर्श किया गया।

बैठक में नगर आयुक्त द्वारा निगम सीमान्तर्गत ऐसे भवन जिन पर अभी तक सम्पत्ति कर रोपित नहीं हुआ है, ऐसे भवनों का चिन्हांकन कर सम्पत्ति कर अधिरोपित किया जाये एवं जन-जागरूकता के लिए टैक्स भरने के संबंध में व्यपाक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने के नगर निगम के पांचो जोन में निर्देश दिए। पाचों जोनों की प्रतिदिन की वसूली आख्या संकलित कर प्रस्तुत की जाये। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा प्रत्येक जोन के प्रत्येक वार्ड के 20-20 बढ़े बकायेदारों की सूची प्रस्तुत की गई। जिसमें कुल 1468 भवनों पर 101 करोड़ रूपये बकाये की वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा।

नगर निगम इस वित्तीय वर्ष में 250 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 158 करोड़ रूपये की वसूली कर चुका है। शेष लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना बनाकर वृहद स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। नगर आयुक्त द्वारा सम्पत्ति कर तथा करेत्तर की वसूली बढ़ाने की योजना बनाते हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्देशित किया कि पाचों में टैक्स वसूली वैन का संचालन किया जाए। जन-जागरूकता से शहरवासियों को टैक्स समय पर भरने के लिए मोटिवेट किया जाए और जन-प्रतिनिधियों से भी टैक्स वूसली में सहयोग करने की अपील की जाए। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक निगम की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। निगम की आय बढ़ाने के साथ ही विकास कार्यों में तेजी और शहर के सौदर्यकरण को बढ़ाने के लिए दिन रात सड़कों पर उतर कर निरीक्षण कर रहे है।

नगर आयुक्त द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं समस्त जोनल प्रभारियों को सम्पत्ति कर वसूली के साथ-साथ नामान्तरण शुल्क, यूजर चार्ज शुल्क, मेडिकल, अस्पताल व अन्य पर करेत्तर की वसूली करने हेतु निर्देश दिए गए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने बताया सभी जोनल प्रभारी/कर अधीक्षक लगातार ग्राउन्ड स्तर पर वसूली करने के लिए तत्पर हैं। कर वसूली बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त के निर्देशानुसार जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे लक्ष्य को पूरा किया जा सकें। बैठक में वरिष्ठ प्रभारी-सम्पत्ति कर/अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा, जोनल प्रभारी कविनगर जोन सुनील राय, जोनल प्रभारी सिटी जोन अनिल कुमार अरूण, जोनल प्रभारी विजय नगर जोन विवेक त्रिपाठी, जोनल प्रभारी मोहन नगर जोन आर.पी. सिंह व जोनल प्रभारी वसुंधरा जोन राजवीर सिंह सहित पांचों जोनों के कर अधीक्षक उपस्थित रहे।