साहिबाबाद के फ्लैट में दंपत्ति चला रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला पुरुष

गाजियाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 किराए के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए दंपत्ति समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन महिलाए और 6 पुरुष है। दंपत्ति परिवार ग्राहकों को पहले ढूंढ कर फ्लैट पर लाते थे और फिर उन्हें फ्लैट के अंदर भेज कर खुद पहरेदारी करते थे। आरोपियों ने एक माह पूर्व ही 7 हजार रुपए के किराए पर फ्लैट लिया था।

एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 के एक फ्लैट में देह व्यापार का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीओ साहिबाबाद स्वतंत्री सिंह टीम के साथ शनिवार शाम करीब 6 बजे फ्लैट पर पहुंच कर छापा मारा। मौके से तीन महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। अवैध धंधे में शातिर तीन अन्य पुरुष भी मिले। वहीं फ्लैट से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी शाहरूख, अरशद व शाहरूख, रामनगर शाहदरा दिल्ली निवासी गगन अरोड़ा, शालीमार गार्डन निवासी सारिक व अंकित के रूप में हुई। गिरफ्तार महिलाओं में 1 सीमापुरी दिल्ली, 1 सुभाष नगर विष्णु गार्डन दिल्ली व 1 शालीमार गार्डन निवासी है।

सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सारिक और उसकी पत्नी देह व्यापार का गिरोह चला रही थी। 1 माह पूर्व ही सात हजार रुपए किराए पर फ्लैट लिया है। इस फ्लैट को उन्होंने देह व्यापार के लिए ही किराए पर लिया था। जिसमें देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मौके से उसकी पत्नी भी पकड़ी गई है। गगन, शाहरूख और अरशद ग्राहक थे। अंकित और दूसरा शाहरूख सारिक व उसकी पत्नी को अवैध धंधा चलाने में सहयोग करता था। वह और दंपत्ति भी ग्राहक ढूंढ कर लाते थे। ग्राहक अंदर जाने के बाद बाहर खड़े होकर पुलिस की निगरानी करते थे। सारिक ग्राहकों व देह व्यापार करने वाली महिलाओं दोनों से रुपए वसूली करता था। कमरे के लिए ग्राहकों से 500 से लेकर 800 रुपए और देह व्यापार करने वाली महिलाओं से 200 रुपए लेता था। वहीं महिलाएं ग्राहकों से 1 हजार से लेकर 3 हजार रुपए लेती थी। वह अंकित व शाहरूख को कमाई में से 20 से 30 प्रतिशत कमिशन देता था। दंपत्ति प्रतिदिन 15 से 20 हजार रुपए इस धंधे में बचा लेते थे।