सुबह सुनी समस्या, शाम को निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त

गाजियाबाद। किसी भी समस्या का हल तभी हो सकता है, जब उस समस्या का जड़ से निस्तारण किया जाए। इसी कार्यों को सही मायने में अंजाम नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ दे रहे है। समस्या के निस्तारण के लिए वह पहले उसकी जड़ तक जाते है और फिर उस समस्या का निस्तारण जड़ से खत्म करते है। जिनकी कार्यशैली को देखकर शहर की जनता बहुत ही उत्साहित है। उनके द्वारा प्रत्येक समस्या की जड़ तक जाकर कार्यवाही कराने की कार्यशैली से शिकायतकर्ता को ना केवल संतुष्टि मिलती है बल्कि शिकायत के बेहतरीन समाधान भी प्राप्त हो रहे हैं। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ जन सुनवाई के दौरान प्रत्येक आगंतुक से उसकी शिकायत या समस्या को ध्यान से सुन कर, लिखकर संबंधित अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश देते हैं। बल्कि जरूरत पड़ती है तो मौके पर भी जाकर निरीक्षण भी करते है। ताकि निष्पक्षता से समस्या का समाधान शहर हित में कराया जा सकें।

वसुंधरा की कुछ निवासियों द्वारा जन सुनवाई के दौरान अपनी अतिक्रमण संबंधित तथा नाले के पानी बहाव के संबंध में शिकायतें नगर आयुक्त तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा ना केवल अधिकारियों को मौके पर भेजा गया बल्कि स्वयं भी मौके पर जाकर समस्या की तह तक जांच की। उसके बाद संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिससे शिकायतकर्ता व अन्य क्षेत्र निवासियों द्वारा नगर आयुक्त की कार्यशैली की प्रशंसा की धन्यवाद जताया।

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने शिकायतों के निस्तारण के लिए और अधिक स्पष्ट किया है कि प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों पर शत-प्रतिशत उसी दिन ही कार्यवाही कराना अनिवार्य है। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को अपर नगर आयुक्त को विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं। शिकायतों के सेम डे निस्तारण के कार्य को सर्वोपरि बताते हुए कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव,निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, वसुंधरा जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह आदि के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने मौके पर अतिक्रमण हटाने तथा नाले के जल बहाव की स्थिति को व्यवस्थित करने के लिए निर्माण तथा जलकल टीम को निर्देशित किया गया।