भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप शर्मा को जन्मदिन पर बधाई

अलीगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप शर्मा का बुधवार को जन्मदिन है। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। जनपद अलीगढ़ के बरौली विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी एवं जिला सह-संयोजक (दिव्यांग) प्रदीप शर्मा बेहद कर्मठ एवं संघर्षशील नेता हैं। जनता के बीच वह जाना-पहचाना नाम हैं। बरौली विधान सभा क्षेत्र में प्रदीप काफी समय से सक्रिय हैं। पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ जरूरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को वह तत्पर रहते हैं। भाजपा के साथ लंबे समय से जुड़े प्रदीप शर्मा को जनता के बीच का आदमी माना जाता है। कोरोना काल में भी वह जरूरतमंदों की सेवा में सबसे आगे रहे थे। जनता के दुख-दर्द को बांटकर उसे दूर करने में वह हमेशा अग्रणी रहे हैं। प्रदीप शर्मा को जन्मदिन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई दी है। इनमें जिला पंचायत सदस्य रामू बघेल, प्रधान लहथौई उमेश चौहान के अलावा ठाकुर अरविंद सिंह, राहुल चौधरी, आकाश शर्मा, नरेश वरिष्ठ व इंजीनियर आशु शर्मा शामिल हैं।