पद्म भूषण त्रिदण्डी श्रीमन्नारायण रामानुज चिन्न जीयर स्वामी से तरुण मिश्र ने की मुलाकात

-सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदुत्व को दिखानी होगी अपनी ताकत

-भारत को हिंदु राष्ट्र घोषित करने की मांग पर हुई चर्चा

हैदराबाद। पद्म भूषण त्रिदण्डी श्रीमन्नारायण रामानुज चिन्न जीयर स्वामी से शुक्रवार को उनके आश्रम में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने मुलाकात सनातन धर्म को लेकर चर्चा कर, उनका आशीर्वाद लिया। सनातन धर्म की रक्षा के मुद्दे पर हुई चर्चा पर तरुण मिश्र ने कहा कि
हिन्दुत्व की रक्षा के लिए अब जागरूक होना होगा अन्यथा जिस तरह षड्यंत्र के तहत हिन्दुओं की आस्था, विश्वास एवं सहनशीलता पर कुठाराघात हो रहा है, उससे हिन्दू अपने ही देश में रिफ्यूजी का जीवन जीने को विवश होंगे। सभी हिन्दुओं को जातिगत तथा दलगत भावना से ऊपर उठकर सनातन धर्म की रक्षा एवं समाज व राष्ट्रहित के लिए एकता के साथ एक सूत्र में बांधना होगा तभी हम अपने अस्तित्व को बचा पाएंगे। आज चारों तरफ सनातन धर्म को तोड़ने वाले लोग हैं, लेकिन मेरी माताओं ने धर्म और राष्ट्र को संभाल के रखा है। माताएं पूजा-पाठ, व्रत, अनुष्ठान, कथा करती हैं। इन्होंने सनातन को संभाल रखा है, नहीं तो वे कबका सनातन को समाप्त कर चुके होते। यह सनातन धर्म में एकता और अपनेपन का दर्शन है। हम धर्म के लिए जीते हैं, हम धर्म के लिए मरते हैं। हमें धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देना पड़ता है। आज देश में अंतर्राष्ट्रीय शक्तियां भी हिंदुओं की एकजुटता को तोड़ने का काम कर रही हैं।

भारत देश को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। भारत में 9 साल से भाजपा की सरकार है, उसके बाद भी भाजपा हिंदु राष्ट्र का दर्जा नहीं दे पा रही है। जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान अलग अलग हुए तो पाकिस्तान एक इस्लाम देश घोषित हो गया, क्योंकि वहां मुस्लिम अधिक थे। भारत में हिंदू ज्यादा है तो इसे हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। संसार में एक भी हिंदू राष्ट्र नहीं है। अगर इस लड़ाई में धर्म की रक्षा करने वाले साधु-संत भी अपना योगदान देकर आवाज उठाएं तो सरकार को भारत देश को हिंदु राष्ट्र घोषित करना होगा। हिंदु राष्ट्र घोषित न होने के कारण सबसे ज्यादा शोषण ब्राह्मण समाज का हो रहा है। ब्रह्म समाज के कल्याण के लिए पिछले कई वर्षों से अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की जा रही है। कुछ राज्यों में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को भी मिला है। लेकिन देश के कई राज्यों में भाजपा सरकार होने के बाद भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन नहीं किया गया है। जिस कारण ब्रह्म समाज आज भी अपने आपको को भाजपा सरकार में ठगा सा महसूस कर रहा है।

भाजपा हिंदुत्व की बात करती है, लेकिन हिंदुत्व के लिए कोई भी अच्छी पहल नहीं की है। जिस कारण अंतर्राष्ट्रीय शक्तियां हम पर भारी होती नजर आ रही है। उन्होंने कहा यही हाल रहा तो आने वाले समय में सनातन धर्म की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाला एक भी व्यक्ति नहीं दिखाई देगा। आज देश में साधु-संतों की बातों को लोग बहुत ही ध्यान से सुनते है। अगर धर्म की रक्षा करने वाले साधु संत भी एकजुट होकर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग करें तो शायद इस पर अपना विचार कर सकती है। तरुण मिश्र की बातों को सुनने के बाद पद्म भूषण त्रिदण्डी श्रीमन्नारायण रामानुज चिन्न जीयर स्वामी ने कहा ऐसा नहीं है कि हम धर्म की रक्षा के लिए अपनी बातों को सरकार तक नहीं पहुंचा रहे है। सरकार को समय-समय पर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रहे है। अपने प्रवचन के माध्यम से भी हिंदुत्व को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सनातन धर्म को बचाने के लिए हिंदुओं को अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना होगा। जल्द ही फिर से सरकार से वार्ता की जाएगी। जिसमें सरकार से हिंदू राष्ट्र घोषित करने की भी मांग की जाएगी।