19 अप्रैल से मतदान शुरू 4 जून को आएगा परिणाम लोकसभा चुनाव की तारीख का हुआ एलान

लोकसभा चुनाव: वोटिंग 7 फेज में, पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को, नतीजे 4 जून को, आचार संहिता लागू । लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान हो गया है। 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव। 19 अप्रैल को डाले जाएंगे पहले चरण के लिए वोट। 4 जून को होगी मतगणना।चीफ इलेक्शन कमीशनर राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ इलेक्शन कमिशनर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी विधानसभा चुनाव की तारीखें भी आज तय होंगी।

उदय भूमि ब्यूरो
नईदिल्ली। लोकसभा की 543 सीटों पर 7 फेज में वोटिंग होंगी। 19 अप्रैल से मतदान शुरू 4 जून को आएगा परिणाम
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान हो गया है। 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव। 19 अप्रैल को डाले जाएंगे पहले चरण के लिए वोट। 4 जून को होगी मतगणना।चीफ इलेक्शन कमीशनर राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ इलेक्शन कमिशनर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी विधानसभा चुनाव की तारीखें भी आज तय होंगी।

पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को
पहले चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। वहीं 27 मार्च तक नामांकन कर सकते हैं। वहीं 30 मार्च तक पर्चों की जांच होगी। 30 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। और पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी।

लोकसभा चुनाव 7 सात चरणों में होंगे
पहला चरण- 19 अप्रैल. सीट- 102
दूसरा चरण- 26 अप्रैल. सीट- 89
तीसरा चरण- 7 मई. सीट- 94
चौथा चरण- 13 मई. सीट- 96
5वां चरण- 20 मई. सीट- 49
छठा चरण- 25 मई. सीट- 57
7वां चरण- 1 जून. सीट- 57

फेज-1
फेज 1 में तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे।
फेज-2
नोटिफिकेशन 28 मार्च और पोलिंग 26 अप्रैल को होगी।
फेज-3
नोटिफिकेशन 7 अप्रैल को, पोलिंग 7 मई को होगी। 12 राज्य शामिल होंगे। 3 नए राज्य में चुनाव शुरू होगा
फेज-4
18 अप्रैल नोटिफिकेशन, पोलिंग 13 मई।
फेज-5
30 मई को पोलिंग होगी।
फेज-6
25 मई को वोटिंग
फेज-7
7 मई नोटिफिकेशन, पोल 1 जून।

इस बार 2024 में 97 करोड़ वोटर्स करेंगे वोट

2024 लोकसभा में 97 करोड़ लोग वोटिंग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की थी। चुनाव आयोग ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं।

इस बार 2 करोड़ नए मतदाता जुड़े
आयोग ने बताया कि वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही जेंडर रेशो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।
हम हिंसा मुक्त चुनाव देना चाहते हैं
बापू ने कहा था- मैं हिंसा का विरोध करता हूं, क्योंकि उससे मिला समाधन कम वक्त के लिए होता है, नफरत हमेशा के लिए होती है।

शिकायत, गड़बड़ी पर रहेगी आयोग की नजर
चीफ इलेक्शन कमीशन ने कहा कि हर जिले में कंट्रोल रूम है। टीवी, सोशल मीडिया, वेबकास्टिंग, 1950 और सी विजिल पर शिकायत की व्यवस्था की गई है। एक सीनियर अफसर हमेशा इन 5 चीजों पर नजर रखेगा। जहां शिकायत मिलेगी, सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने सभी अफसरों को निर्देश दिए हैं, हिंसा ना होने दें। नॉन बेलेबल वारंट को पुलिस एक्जिक्यूट कर रही है। इंटरनेशनल, इंटर स्टेट्स बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी है। ड्रोन से चेकिंग की जा रही है।

एलर्ट रहेगी टीम 100 मिनट में मौके पर पहुंचेगी
चीफ इलेक्शन कमीशन ने कहा कि सी-विजिल ऐप में किसी को शिकायत करनी है, कहीं पैसा या गिफ्ट बांटी जा रही है। बस फोटो खींचिए और हमें भेजिए। आप कहां खड़े हैं हम जान जाएंगे। 100 मिनट के भीतर अपनी टीम भेजकर शिकायत का निराकरण करेंगे।

अपने कैंडिडेट को जानें
चीफ इलेक्शन कमीशन ने बताया कि वोटर अपने मोबाइल नंबर से जानकारी हासिल कर सकता है। Know your candidate से अपने प्रत्याशी के बारे में भी वोटर्स देख सकते हैं। जिसका क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उसे 3 बार न्यूज पेपर, टीवी में भी देना पड़ेगा। पॉलिटिकल पार्टी को बताना होगा कि उन्हें दूसरा कैंडिडेट क्यों नहीं मिला।

85+ उम्र वालों और दिव्यांगों के लिए घर से वोट की सुविधा
85 साल से ज्यादा उम्र वाले जितने वोटर हैं और जो दिव्यांग वोटर्स हैं उनके वोट हम घर जाकर लेंगे। नॉमिनेशन से पहले उनके घर फॉर्म पहुंचाएंगे। इस बारे पूरे देश में यह व्यवस्था एकसाथ लागू होगी।

पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर्स
12 राज्यों में एक हजार से ऊपर जेंडर रेशयो है। महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 1.89 करोड़ नए वोटर्स में से 85 लाख महिलाएं हैं। जिस किसी की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 साल नहीं हुई थी, उसका भी नाम हमने एडवांस लिस्ट में लिया। 13.4 लाख एडवांस एप्लीकेशन हमारे पास आई है। 5 लाख से ज्यादा लोग 1 अप्रैल से पहले वोटर बन जाएंगे।

सवा 2 लाख वोटर 100 साल से ज्यादा उम्र के
49.7 करोड़ मेल, 47 करोड़ फीमेल हैं। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। 18-29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं। ये सभी अपना फ्यूचर खुद तय करेंगे। 88.4 लाख लोग दिव्यांग हैं और वो वोट डालेंगे। 82 लाख लोग 85 साल से ऊपर हैं। 2.18 लाख 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं। 48 हजार ट्रांसजेंडर्स हैं।

सवा साल में 11 चुनाव हुए
पिछले सवा साल के भीतर 11 इलेक्शन हुए हैं। सभी शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं। कोर्ट केस, कोर्ट की टिप्पणियां कम हुईं। फेक न्यूज पर एक्शन लेने का तरीका बहुत मजबूत हुआ है। पिछले 2 साल में हमने इसे और मजबूत किया है। हम कहां पहुंचना चाहते हैं, ये भी आपको दिखाएंगे।