नेक पहल : सरकारी अधिकारी ने स्पेशल बच्चों के साथ मनाया बेटे का जन्मदिन

नोएडा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने शनिवार को अपने बेटे अर्थर्व का जन्मदिन अलग तरीके से मनाया। वह सपरिवार नोएडा सेक्टर-92 स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में पहुंचे। वहां स्पेशल बच्चों के साथ त्रिपाठी ने अपने बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान बच्चों को फल, बिस्किट, चॉकलेट, खिलौने व मिठाई का वितरण किया गया। इसके अलावा संबंधित संस्था को 7100 रुपए को आर्थिक सहयोग किया गया। अपर मुख्य अधिकारी ने बेटे के जन्मदिन को अलग तरीके से मनाकर समाज को अलग संदेश दिया। जनपद गौतमबुद्ध नगर में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी के बेटे अर्थवे का शनिवार को जन्मदिन था। ऐसे में परिवार ने बेटे का जन्मदिन अलग तरीके से मनाने का निर्णय लिया। त्रिपाठी परिवार नोएडा सेक्टर-19 स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में पहुंचा। वहां कुछ स्पेशल बच्चों के बीच बर्थ-डे सेलिब्रेट किया गया। स्पेशल बच्चों को उपहार के तौर पर फल, बिस्किट, चॉकलेट, खिलौने व मिठाई बांटी गईं। इसके अलावा अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी की पत्नी ने संबंधित संस्था को 7100 रुपए की आर्थिक मदद भी की।

अपर मुख्य अधिकारी त्रिपाठी ने बेटे के जन्मदिन को स्पेशल बच्चों के बीच मनाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया है। इस दौरान सभी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने लायक थी। उन्हें इस बहाने कुछ बेहतरीन पल गुजारने का मौका मिल गया। हाउसिंग सोसाइटी के रेजीडेंट्स ने भी अपर मुख्य अधिकारी के इस कदम की जमकर प्रशंसा की। दरअसल स्पेशल बच्चों को थोड़े से प्यार की जरूरत होती है। यदि कोई उनके प्रति थोड़ा सा भी लगावा दिखाता है तो वह अपनी तकलीफ को भूलकर सुख की अनुभूति प्राप्त करते हैं।