कार्रवाई के बहाने औद्योगिक माहौल को बिगाड़ रहा जीडीए और निगम: उदित मोहन गर्ग

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने जीडीए और नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई का विरोध किया है। आरोप है कि इस कार्रवाई के बहाने औद्योगिक माहौल को बिगाड़ा जा रहा है। संगठन के महानगराध्यक्ष उदित मोहन गर्ग का कहना है कि जीडीए और नगर निगम निरंतर औद्योगिक क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई कर रहे हैं। पांडव नगर औद्योगिक क्षेत्र में कुछ दिन पहले 5 प्रतिष्ठान सील किए गए हैं। जबकि जीडीए के पास इस क्षेत्र का जोनल प्लान भी आज तक तैयार नहीं है। कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन के प्रभाव से व्यापार और उद्योग जगत अभी तक उबरा नहीं पाए हैं। पांडव नगर और हिंडन विहार अधिकृत औद्योगिक क्षेत्र हैं। इसके बावजूद जीडीए और नगर निगम उद्यमियों को परेशान कर रहे है। उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल इस मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी में जुटा है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा स्माल स्केल यूनिट के लिए खोखली घोषणाओं से उद्यमी समाज खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। प्रदेश में पूर्व की सरकारों में कभी भी उद्यमी समाज को उजाडऩे का काम नहीं किया गया था। लेकिन इस सरकार में प्रशासन द्वारा ओद्योगिक क्षेत्रों को उजाड़ा जा रहा है। गाजियाबाद में पांडव नगर इंडस्ट्रियल एरिया हो या हिंडन विहार इंडस्ट्रियल एरिया दोनों ही अधिकृत ओद्योगिक क्षेत्र हैं इसके बावजूद भी नगर निगम और जीड़ीए द्वारा लगातार इन क्षेत्रों में सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है। छोटे-छोटे उद्यमियों की प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है किन्तु इसके बाद भी सरकार या प्रशासन उद्यमी समाज की कोई सुध नहीं ले रहे हैं लगता है कि केंद्र और प्रदेश सरकार चाहती हैं कि किसानों के साथ साथ अब व्यापारी और उद्यमी भी आत्महत्या करना शुरू करें। वर्ष 1990 से औद्योगिक क्षेत्र की पहचान बनी हुई है। सीलिंग के नाम पर अधिकारी शोषण कर रहे हैं। इसके खिलाफ जल्द आंदोलन शुरू होगा। जीडीए के पास क्षेत्रों का जोनल प्लान भी आज तक तैयार नहीं है। गाजियाबाद में पांडव नगर इंडस्ट्रियल एरिया के साथ हिंडन विहार इंडस्ट्रियल एरिया में भी कार्यवाही की सूचना है। जबकि दोनों ही अधिकृत औद्योगिक क्षेत्र हैं। इसके बावजूद भी नगर निगम और जीडीए द्वारा लगातार इन क्षेत्रों में सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है।