कांट्रेक्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा को मातृशोक

ग्रेटर नोएडा। भाजपा दादरी मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा प्रधान जी एवं नगर निगम कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा की माता परमेश्वरी देवी का आकस्मिक निधन हो गया। करीब 85 वर्षीय परमेश्वरी देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह पूर्व प्रधान भी रही थीं। इसके अलावा सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करती थीं। ग्राम खेड़ा धर्मपुरा, हरिश्चंद्र का बाग निकट नेशनल पेट्रोल पंप के सामने जीटी रोड गौतमबुद्ध नगर आवास पर गत 30 मार्च को परमेश्वरी देवी ने अंतिम सांस ली थी।

परमेश्वरी देवी मृदुभाषी, हंसमुख स्वभाव एवं नेकदिल इंसान थीं। ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी निभाते समय भी उन्होंने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा था। इसके अतिरिक्त वह सामाजिक कार्यों को लेकर उत्साहित रहती थीं। अक्सर आस-पास के ग्रामीण भी उनसे सलाह-मशविरा करने आते रहते थे। दिनेश शर्मा ने बताया कि 10 अप्रैल को तेरहवीं होगी। दोपहर 3 बजे उनके निवास पर रस्म पगड़ी कार्यक्रम होगा। इसके पहले प्रात: 9 बजे से हवन और 11 बजे से ब्रह्मभोज होगा। परमेश्वरी देवी अपने पीछे पुत्र ओमकार शर्मा, उमेश शर्मा, लुजेश शर्मा, प्रेमचंद शर्मा प्रधान जी, दिनेश शर्मा, 3 बेटी, दामाद, बहू, पोते-पोती, नाती-नातिन का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उदय भूमि परिवार दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।