केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को डॉ पीएन अरोड़ा ने दी जन्मदिन की बधाई

गाजियाबाद। केंद्रीय मंत्री और चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का 65वां जन्मदिन शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय मंत्री के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी के सीएमडी डॉ पीएन अरोड़ा ने डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को फूलों का गुलदस्तां भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।

डॉ अरोड़ा ने उनके द्वारा किए जा रहे लोक कल्याण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कैबिनेट मंत्री एवं सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय गरीबों, मजदूरों और समाज की सेवा के लिए हमेशा आगे रहे हैं। मंत्री जी के नेतृत्व में चंदौली जनपद सहित पूरे देश में विकास के नए नए आयाम लिख रहा है। केन्द्रीय मंत्री मिलनसार व सरल स्वाभाव के व्यक्ति है। केन्द्र में कौशल विकास उद्मियता मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री होने के बाद कार्यकर्ताओं एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को लेकर गणमान्य लोगों से मिलना तथा उन्हें सम्मान देना प्राथमिकता में रहता है। ईश्वर से कामना है कि वे उनको लंबी आयु दें। जिससे वे सतत रूप से जनता की सेवा में समर्पित रहें।