करोड़पति मेयर प्रत्याशी: भाजपा से सुनीता, कांग्रेस से पुष्पा, सपा से पूनम, बसपा से निसारा ने किया नामांकन

नगर निगम महापौर सीट के लिए मैदान में उतरी 12 महिलाएं, भाजपा, कांग्रेस, सपा-रालोद गठबंधन व बसपा के महिला प्रत्याशी करोड़पति है। सोमवार को भाजपा से सुनीता दयाल, कांग्रेस से पुष्पा रावत, सपा-रालोद गठबंधन से पूनम यादव व बसपा से निसारा खान के अलावा पूर्व में आम आदमी पार्टी से जानकी बिष्ट, निर्दलीय नीतू त्यागी, एआईएमआईएम से शहनाज मलिक, जन अधिकार पार्टी से पिंकी प्रजापति और निर्दलीय प्रत्याशी बबीता डागर, सविता यादव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, प्रिया गुप्ता सुभाष जनवादी पार्टी, नीरज प्रकाश चौधरी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जिले में आगामी 11 मई को होने वाले मतदान से पहले नामांकन दाखिल की प्रक्रिया पर सोमवार को विराम लग गया। सोमवार को नगर निगम महापौर,नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चेयरमैन व पार्षदों और सभासदों ने बड़ी संख्या में अपने-अपने नामांकन फार्म जमा कराए। नामांकन के आखिरी दिन पुलिस फोर्स की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। खास बात यह है कि नगर निगम महापौर सीट के लिए 12 महिलाएं चुनाव मैदान में होंगी। सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट कक्ष में एडीएम वित्त एवं राजस्व एवं रिटर्निंग ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव के समक्ष 8 महापौर प्रत्याशियों ने तीन बजे से अपने नामांकन पत्र दाखिल कराए गए।

महापौर की कुर्सी के लिए 12 महिला प्रत्याशी मैदान में होगी। दरअसल, भाजपा, कांग्रेस, सपा-रालोद गठबंधन व बसपा के महिला प्रत्याशी करोड़पति है। सोमवार को भाजपा से सुनीता दयाल, कांग्रेस से पुष्पा रावत, सपा-रालोद गठबंधन से पूनम यादव व बसपा से निसारा खान के अलावा पूर्व में आम आदमी पार्टी से जानकी बिष्ट, निर्दलीय नीतू त्यागी, एआईएमआईएम से शहनाज मलिक, जन अधिकार पार्टी से पिंकी प्रजापति और निर्दलीय प्रत्याशी बबीता डागर, सविता यादव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, प्रिया गुप्ता सुभाष जनवादी पार्टी, नीरज प्रकाश चौधरी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के समय रहे कलेक्ट्रेट के अंदर से लेकर बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

कड़ी सुरक्षा में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल
कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही प्रत्याशी के समर्थकों को रोककर तय संख्या में ही प्रत्याशियों के साथ लोगों को नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति दी गई थी। सुबह 11:30 बजे सबसे पहले सपा प्रत्याशी पूनम यादव अपना नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचीं। उनके साथ पति सिकंदर यादव, सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, खतौली विधानसभा सीट से विधायक मदन भैया, रालोद की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी भी उनके साथ रहीं।सुबह 11:45 बजे उन्होंने अपना नामांकन किया। दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा रावत, कांग्रेस नेता डॉली शर्मा सहित अन्य के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। दोपहर 12:10 बजे उन्होंने नामांकन किया। दोपहर 12:30 बजे बसपा प्रत्याशी निसारा खान कलक्ट्रेट पहुंचीं। उनके साथ बसपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव भी मौजूद रहे। 12:45 बजे उन्होंने नामांकन किया। दोपहर 1:10 बजे भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, शहर विधायक अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं।

उन्होंने दोपहर 1:22 बजे नामांकन किया। दोपहर 1: 55 बजे निर्दलीय प्रत्याशी बबीता डागर नामांकन करने के लिए पहुंचीं। उनके बाद जन अधिकार पार्टी की प्रत्याशी पिंकी प्रजापति और दोपहर 2:30 बजे एआईएमआईएम प्रत्याशी शहनाज मलिक सहित दो अन्य प्रत्याशियों ने महापौर पद के लिए अंतिम नामांकन किया। जिले में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना हैं। जबकि 13 मई को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनाव को लेकर 17 अप्रैल से नामांकन शुरू हुए थे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सविता यादव,आम आदमी पार्टी की जानकी बिष्ट, निर्दलीय प्रत्याशी नीरज प्रकाश चौधरी, सुभाषवादी पार्टी की प्रिया गुप्ता ने सोमवार से पहले ही नामांकन कर दिया था। वहीं, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों से लेकर सभासदों ने बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल किए। नगर निगम पार्षद पद के उम्मीदवारों ने भी आखिरी दिन बड़ी संख्या में अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। 24 अप्रैल सोमवार को शाम 3 बजे नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

कलेक्ट्रेट से लेकर नवयुग मार्केट चंद्रपुरी स्थित नगर निगम के बालिका इंटर कॉलेज एवं मोदीनगर,तहसील सदर व लोनी में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सोमवार को संपन्न हो गई। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटित करने के लिए तारीख तय है। इसके तहत आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर एवं एआरओ द्वारा नामांकन पत्र दाखिल शांतिपूर्ण तरीके से दाखिल कराए गए। नामांकन के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहीं। चुनाव के लिए दाखिल होने वाले नामांकन पत्रों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नामांकन दाखिल किया।

सेवक बनकर करूंगी निगम का विकास : सुनीता दयाल


भाजपा से महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने कहा कि भाजपा में 40 साल से कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हूं। महापौर बनकर नहीं सेवक बनकर काम करूंगी। नामांकन करने के बाद सुनीता दयाल ने कहा कि लंबा राजनीतिक करियर रहा है। एबीवीपी से राजनीति की शुरुआत के बाद वह वर्तमान में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वह भाजपा के टिकट पर वर्ष 2004 में विधानसभा उपचुनाव लड़ चुकी हैं। कांग्रेस से विधायक रहे सुरेंद्र प्रकाश गोयल के 2004 में सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई शहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी से हार गई थीं। इस चुनाव में उन पर गोली भी चलाई गई थी। वहीं, निवर्तमान महापौर आशा शर्मा को भी निराशा का सामना करना पड़ा। शहर में हुए विकास के दम पर उन्होंने दोबारा टिकट की दावेदारी की थी। वह पूर्व में नगर निगम की पार्षद भी रह चुकी हैं और उनका भी राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है।