यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बनेंगे फाइव स्टार होटल प्राधिकरण ने पूरी की तैयारी जानें कब लॉन्च होगी स्कीम

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के नेतृत्व में यमुना सिटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने और यहां सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार योजनाएं बनाई जा रही है और इन योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। औद्योगिक, आवासीय और व्यवसायिक भूखंडों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस-वे के किनारे होटल बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। यमुना प्र्राधिकरण की एसीईओ मोनिका रानी ने बताया कि होटल प्रोजेक्ट के लिए पहले चरण में चार भूखंडों की योजना लाई जा रही है। 21 नवंबर को होटल की योजना लांच होगी। इसके अलावा औद्योगिक भूखंडों की मिक्सड लैंड यूज योजना भी लाई जा रही है।

विजय मिश्रा (उदय भूमि ब्यूरो)
ग्रेटर नोएडा। जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे 5 स्टार होटल बनेंगे। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जिस तेजी डेवलपमेंट वर्क चल रहे हैं औद्योगिक निवेश हो रहा है। ऐसे में यमुना सिटी को देश के सबसे उभरते हुए इकोनॉमिक जोन के रूप में देखा जा रहा है। यमुना सिटी में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट, अंतरराष्ट्रीय स्तर का फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के नेतृत्व में यमुना सिटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने और यहां सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार योजनाएं बनाई जा रही है और इन योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। औद्योगिक, आवासीय और व्यवसायिक भूखंडों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस-वे के किनारे होटल बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। यमुना प्राधिकरण की एसीईओ मोनिका रानी ने बताया कि होटल प्रोजेक्ट के लिए पहले चरण में चार भूखंडों की योजना लाई जा रही है। 21 नवंबर को होटल की योजना लांच होगी। इसके अलावा औद्योगिक भूखंडों की मिक्स्ड लैंड यूज योजना भी लाई जा रही है।

यमुना प्राधिकरण औद्योगिक भूखंडों की मिक्स्ड लैंड यूज की योजना 18 नवंबर को लांच करेगा। इस योजना में 5 भूखंड रखे गए हैं। इस योजना में एक महीने तक आवेदन किया जा सकेगा। नीलामी के आधार पर इनका आवंटन होगा। इस योजना के यह सभी भूखंड मेगा इन्वेस्टमेंट के लिए निकाले गए हैं। होटल की योजना एयरपोर्ट के नजदीक और एक्सप्रेस-वे किनारे लाई जा रही है। एक्सप्रेस-वे के किनारे पहले चरण में दो 5 स्टार, एक 3 स्टार और एक बजट होटल बनाए जाएंगे। इसके लिए यमुना प्राधिकरण 21 नवंबर को योजना निकालेगा। पहले चरण में 4 भूखंडों की योजना लाई जा रही है। 12 जनवरी को नीलामी के होटल के भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

5 स्टार होटल के लिए 10 हजार और 7 हजार वर्ग मीटर, 3 स्टार होटल के लिए 5 हजार वर्ग मीटर और बजट होटल के लिए 3400 वर्ग मीटर का भूखंड का आवंटन होगा। पहले से होटल इंडस्ट्री में काम करने वाली कंपनियों को ही इसका आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। होटल के लिए भूखंड का आवंटन नीलामी के जरिये होगा लेकिन नीलामी में शामिल होने के लिए होटल संचालित करने वाली कंपनियों के टर्नओवर को भी टेक्निकल बिड में आधार बनाया जाएगा। किया जाएगा। 500, 400, 300 और 150 कमरे बनाकर होटल चालने वालों को अलग-अलग भूखंड में प्राथमिकता मिलेगी।

होटल स्कीम के अलावा यमुना प्राधिकरण 18 नवंबर को औद्योगिक भूखंडों की मिक्स लैंड यूज की योजना निकालेगा। इसमें 19 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। इस योजना में 5 भूखंड शामिल किए गए हैं। ये भूखंड 40 हजार वर्ग मीटर से लेकर 60705 वर्ग मीटर तक के हैं। प्राधिकरण के सेक्टर-24 में स्थित ये भूखंड मेगा इन्वेस्टमेंट के तहत निकाले गए हैं। इस योजना में औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ व्यावसायिक, संस्थागत और आवासीय उपयोग की भी अनुमति मिलेगी। खास बात यह होगी कि 75 प्रतिशत एरिया में आपको उद्योग लगाना होगा। 10 जनवरी को इस योजना की नीलामी होगी। नीलामी के जरिए आवंटन किया जाएगा। इस आवंटन से निवेश के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मोनिका रानी
एसीईओ
यमुना प्राधिकरण

प्राधिकरण द्वारा होटल और औद्योगिक भूखंडों की मिक्स्ड लैंड यूज की स्कीम लाई जा रही है। 18 नवंबर को मिक्स्ड लैंड यूज और 21 नवंबर को होटल स्कीम लांच होगी। होटल स्कीम में दो 5 स्टार, एक 3 स्टार और एक बजट होटल के लिए भूखंडों का आवंटन होगा। मिक्स्ड लैंड यूज स्कीम में औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ व्यावसायिक, संस्थागत और आवासीय उपयोग की भी अनुमति मिलेगी।
मोनिका रानी
एसीईओ
यमुना प्राधिकरण