गाजियाबाद बना नंबर-1 स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में लखनऊ को पछाड़ा, किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2022’ के परिणाम का ऐलान शनिवार को किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश में स्वच्छता के मामले में गाजियाबाद शहर को पहला स्थान मिला है, जबकि पूरे भारत में गाजियाबाद 12वें स्थान पर है। गाजियाबाद की रैंकिंग उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। पूरे देश में मध्य प्रदेश का शहर इंदौर पहले नंबर पर है। देश के टॉप-13 स्वच्छ शहरों की सूची गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का एकमात्र शहर है। यानी स्वच्छता के मामले में गाजियाबाद सूबे की राजधानी लखनऊ से कहीं आगे हैं। गाजियाबाद का यह प्रदर्शन कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

विजय मिश्रा (उदय भूमि ब्यूरो)
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम ने अपनी कामों से एक बार फिर शहरवासियों को गौरवान्वित किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम से शहरवासी खुश है और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराये गये ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2022’ के परिणाम का ऐलान शनिवार को किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश में स्वच्छता के मामले में गाजियाबाद शहर को पहला स्थान मिला है, जबकि पूरे भारत में गाजियाबाद 12वें स्थान पर है। गाजियाबाद की रैंकिंग उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। पूरे देश में मध्य प्रदेश का शहर इंदौर पहले नंबर पर है। देश के टॉप-13 स्वच्छ शहरों की सूची गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का एकमात्र शहर है। यानी स्वच्छता के मामले में गाजियाबाद सूबे की राजधानी लखनऊ से कहीं आगे हैं। गाजियाबाद का यह प्रदर्शन कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

गाजियाबाद नगर निगम ने दिखाया कि किस तरह से सीमित संसाधनों में भी बेहतर काम किया जा सकता है। पूरे देश की बात करें तो इंदौर को पहला स्थान मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को पीछे छोड़ दिया है। पिछले वर्ष 2021 में गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर और देश में 18वें नंबर पर रहा था। नई रैंकिंग से गाजियाबाद के नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है। गाजियाबाद को थ्री स्टार रेटिंग मिली है और ओडीएफ प्लस, प्लस घोषित किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जो भी मानक बनाये गये थे सभी मानकों पर गाजियाबाद खड़ा उतार। गाजियाबाद ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्वच्छता की स्थिति जांचने को लेकर बनाये गये सभी 13 पैरामीटर में 75 फीसद से अधिक अंक हासिल किया।

जबकि 6 पैरामीटर में गाजियाबाद का स्कोर 90 फीसद से अधिक रहा। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सड़कों की सफाई, तालाबों की सफाई, रिहायशी कॉलोनियों की साफ सफाई, मार्केट एरिया की साफ सफाई, रिहायशी क्षेत्रों में सड़कों की पानी से धुलाई और प्रतिदिन रिहायसी क्षेत्रों में स्वीपिंग के मामले में गाजियाबाद को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। जन शिकायतों के निस्तारण में तीव्रता, शहर के सौंदर्यीकरण, नालों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, खुले में कूड़ा डंप न करने के मामले में  गाजियाबाद को 75 प्रतिशत से अधिक स्कोर किया है। यानी स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी पैमाने पर गाजियाबाद ने स्टार परफार्मेंस दिया है।

72 प्रतिशत अंक हासिल कर गाजियाबाद फर्स्ट डिवीजन से पास
स्वच्छता सर्वेक्षण में मिले कुल नंबरों की बात करें तो देश भर में 13वें स्थान पर काबिज होने वाले गाजियाबाद को 5,387 नंबर मिले। गाजियाबाद को सिटीजन वाइस में  2250 में से 1881.98 अंक, सर्टिफिकेशन एवं डॉक्यूमेंटेशन में 2,250 में से 600 अंक, सर्विस लेवल में 3,000 में से 2,305.68 अंक गाजियाबाद को मिले। स्वच्छता सर्वेक्षण के विभिन्न मापदंड में कुल 7,500 अंक रखे गये थे जिसमें से गाजियाबाद नगर निगम को 5,387.67 अंक प्राप्त हुए हैं। यानी स्वच्छता सर्वेक्षण में कुल 72 प्रतिशत अंक हासिल कर गाजियाबाद फर्स्ट डिवीजन से पास हुआ।

आशा शर्मा
मेयर गाजियाबाद नगर निगम

गाजियाबाद नगर निगम ने पिछले साढ़ें चार वर्ष में कई कीर्तिमान बनाये हैं। कभी गाजियाबाद 67वें नंबर पर था और फिर 19वें नंबर पर आए और फिर हम आगे बढ़ते बढ़ते हुए आज 12वें नंबर पर आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद नंबर 1 हैं। नगर निगम के सारे कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी। इस सफलता में शहरवासियों का बड़ा योगदान है। सभी शहरवासियों को बधाई। हम गाजियाबाद को देश में नंबर बनाने के लिए आगे काम करेंगे।
आशा शर्मा
मेयर गाजियाबाद

डॉ. नितिन गौड़
नगर आयुक्त

शहर वासियों को उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने के लिए बधाई। अभी हमें स्वच्छता को लेकर और कड़ी मेहनत करनी होगी। गाजियाबाद को देश में नंबर-1 बनाने की चुनौती को स्वीकार करते हुए आगे और बेहतर करेंगे। शहर के सभी नागरिक शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देंगे तो हम आगे इंदौर को भी मात देने में सफल होंगे। गाजियाबाद को स्वच्छ शहर के साथ ही सबसे सुंदर और हरा भरा शहर बनाने को लेकर आगे काम किया जाएगा।
डॉ. नितिन गौड़
नगर आयुक्त

महेंद्र सिंह तंवर
उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण एवं
पूर्व नगर आयुक्त गाजियाबाद नगर निगम

स्वच्छता सर्वेक्षण में गाजियाबाद ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। परिणाम अच्छा आने से प्रसन्नता हुई है। इस बार उसने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 12वीं रैंक हासिल की है। गाजियाबाद पिछले साल उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर था। इस वर्ष उसने प्रदेश में भी टॉप रैंकिंग हासिल की है। गाजियाबाद को नंबर-1 बनाने में गाजियाबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों, अधिकारियों, सभी कर्मचारियों, पार्षदों और शहरवासियों का बड़ा योगदान रहा है। इस सफलता के लिए सभी को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
महेंद्र सिंह तंवर
उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण एवं
पूर्व नगर आयुक्त गाजियाबाद नगर निगम