नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ का शानदार और उपलब्धियों भरा रहा कार्यकाल गाजियाबाद नगर निगम को आर्थिक सकंट से उबारने और भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर शहरवासी कर रहे याद

डॉ. नितिन गौड़ को नगर आयुक्त के रूप में कई चुनौतियों से जू­झना पड़ा। कई जगह उन्हें घेरने की भी खूब कोशिश हुई। लेकिन नगर निगम और शहरवासियों के हित को सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए उन्होंने हर पर विरोधियों को मात दी। नगर निगम आर्थिक संकट में फंसा हुआ था ऐसे में फिजूलखर्ची पर विराम लगाकर और फाइनैंस कंट्रोल मैकेनिज्म अपनाकर नगर निगम को संभाला। आज नगर निगम की अर्थव्यवस्था पुन: पटरी पर है तो इसका पूरा श्रेय डॉ. नितिन गौड़ को जाता है। आर्थिक संकट से जूझ रहे नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये गये प्रयासों का असर भविष्य में दिखाई देगा।
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। आईएएस डॉ. नितिन गौड़ का गाजियाबाद के नगर आयुक्त के रूप में कार्यकाल छोटा लेकिन ढ़ेरों उपलब्धियों भरा रहा। डॉ. गौड़ को पिलखुआ हापुड़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पिलखुआ हापुड़ विकास प्राधिकरण की स्थिति बेहद खराब है और उसे वापस पटरी पर लाना बड़ी चुनौती है। डॉ. नितिन गौड़ हापुड़ प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का चार्ज संभालने की तैयारी में हैं। लेकिन गाजियाबाद में उनके नगर आयुक्त के रूप में किये गये कार्यों की चर्चा हो रही है। लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में डॉ. गौड़ ने कई ऐसे कार्य किये जिसके लिए उन्हें शहरवासी याद कर रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम को आर्थिक संकट से ऊबारने से लेकर भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए उनकी खूब तारीफ हुई। डॉ. नितिन गौड़ को नगर आयुक्त के रूप में कई चुनौतियों से जू­झना पड़ा। कई जगह उन्हें घेरने की भी खूब कोशिश हुई। लेकिन नगर निगम और शहरवासियों के हित को सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए उन्होंने हर पर विरोधियों को मात दी।

यह भी पढ़ें : डेवलपमेंट को ‘हां’ फिजूलखर्ची को ‘ना’ नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ के इस फुलप्रूफ प्लान से भरेगा नगर निगम का खजाना

2016 बैच के आईएएस डॉ. नितिन गौड़ पेशे से डॉक्टर भी हैं। दिल्ली से उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की और एमबीबीएस और एमडी की डिग्री हासिल की। यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दी। 2018 में मुजफ्फरनगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्य किया। जनवरी 2019 में गोंडा और जुलाई 2019 में मथुरा में तैनाती मिली। सितंबर 2022 तक मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी रहे। 18 सितंबर 2022 को  गाजियाबाद के नगर आयुक्त का चार्ज संभाला। लगभग एक वर्ष तक नगर आयुक्त के पद पर रहते हुए इन्होंने कई शानदार काम किए। जिसमें गाजियाबाद को साफ और स्वच्छता बनाने के साथ-साथ विकास कार्यों को रफ्तार देने के साथ कूड़े की समस्या का निपटारा करना शामिल है।

यह भी पढ़ें : चीफ सेक्रेट्री ने गाजियाबाद के नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ की तारीफ की कहा उत्तर प्रदेश के अन्य शहर गाजियाबाद से लें प्रेरणा

नगर निगम आर्थिक संकट में फंसा हुआ था ऐसे में फिजूलखर्ची पर विराम लगाकर और फाइनैंस कंट्रोल मैकेनिज्म अपनाकर नगर निगम को संभाला। आज नगर निगम की अर्थव्यवस्था पुन: पटरी पर है तो इसका पूरा श्रेय डॉ. नितिन गौड़ को जाता है। आर्थिक संकट से जूझ रहे नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये गये प्रयासों का असर भविष्य में दिखाई देगा। भू-माफिया के चंगुल से अरबों रुपए की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की। राजनगर फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स प्लाजा का निर्माण कर नगर आयुक्त ने गाजियाबाद नगर निगम की कार्यप्रणाली को नई दिशा दी। उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटी दुर्गा शंकर मिश्रा ने डॉ. नितिन गौड़ के इस पहल की प्रशंसा की। उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के अलावा दूसरे राज्यों में भी इसे अपनाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर आईएएस डॉ. नितिन गौड़ की सादगी के खूब हो रहे चर्चे

बाढ़ संकट में फंसे गाजियाबाद के लोगों की मदद के लिए डॉ. नितिन गौड़ ने जो काम किया उसे सभी याद कर रहे हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों तक राहत और मदद पहुंचााई। टैक्स वसूली का रिकार्ड बनाते हुए डॉ. नितिन गौड़ ने नगर निगम के खजाने को भरा और पहली बार नगर निगम का टैक्स वसूली ग्राफ 200 करोड़ रुपये के पार पहुंचा। सादगी पसंद डॉ. नितिन स्वयं कार चलाकर लोगों के बीच में पहुंच जाते और मौके पर ही लोगों की समस्याओं के निस्तारण में विश्वास रखते थे। उनकी इस सादगी का पूरा गाजियाबाद कायल है। ट्रिपल आर मुहिम के माध्यम से नगर आयुक्त ने गाजियाबाद की सफाई व्यवस्था को सुधारने और कूड़े की समस्या से निपटने के लिए कारगर काम किया। औद्योगिक क्षेत्र की खराब पड़ी सड़कों को दुरुस्त कर प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए डॉ. नितिन गौड़ के प्रयासों की सराहना की जा रही है। डॉ. गौड़ नगर निगम में फैले भष्ट्राचार पर  अंकुश लगाने में काफी हद तक सफल रहे।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद को जाम से मिलेगी निजात म्यूनिसिपल सर्विसेज होंगी स्मार्ट जानिये नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ का क्या है खास प्लान