वायु स्वच्छता दिवस पर म्युनिसिपल कमिश्नर ने चलाया धूल मुक्त अभियान

-पर्यावरण प्रदूषण के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव: विक्रमादित्य सिंह मलिक
-नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया जागरुक

गाजियाबाद। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गुरुवार को नीले आसमान कार्यक्रम के अंतर्गत वायु स्वच्छता दिवस मनाया गया। जिसमें शहरवासियों की जागरूकता के लिए धूल मुक्त अभियान भी चलाया गया। कई स्थानों पर पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाकर लोगों को शुद्ध वायु मुहैया कराने में नगर निगम लगातार भरसक प्रयास कर रहा है। जिससे शहर को शहर को प्रदूषण मुक्त बनाकर एक स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाया जा सकेंं। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों ने मिलकर दयानंद पार्क कवि नगर जोन में म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पौधारोपण किया और सड़क से धूल उठाकर थैले में भरकर धूल मुक्त अभियान की शुरुआत की। इसी प्रकार अन्य जोनों में भी पौधारोपण, धूल मुक्त अभियान चलाते हुए जन जागरूकता की गई।

म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया सभी लोग एक समान हवा में सांस लेते हैं और एक वातावरण सभी की रक्षा और पोषण करता है इसलिए पर्यावरण का संरक्षण करना सभी का कर्तव्य है। पर्यावरण की रक्षा के लिए मजबूत निर्णय लिया जाए। प्रदूषण से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता की जरूरत है। इससे चलाए जा रहे अभियान को बल मिलेगा। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान को चलाया जा रहा है। जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे तब तक निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफलता नहीं मिल सकती है। शहर की स्वच्छता को लेकर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन रात प्रयास कर रहे हैं। साथ ही लोगों को भी जागरूक करते हुए निगम के अभियान में सहयोग की अपील भी की जा रही है। प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। शहर के लोगों को संकल्प लेना होगा अपने घर के पास पौधा लगाकर उसका संरक्षण किया जाए। पौधा लगाना ही सिर्फ जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल भी बहुत जरुरी है। जब तक वह पेड़ ना बन जाएं। यहीं पेड़ ही हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगी।

उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया महापौर सुनीता दयाल और म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश के क्रम में शहर में कलेक्ट्रेट के बाहर, मोहन नगर गोल पार्क के पास, कवि नगर दयानंद पार्क के पास, धूल मुक्त अभियान चलाते हुए सड़क से धूल उठाई गई। दयानंद पार्क में म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा स्वयं पौधा रोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा दयानंद पार्क का भ्रमण भी किया गया। जिसमें डॉक्टर अनुज कुमार सिंह द्वारा मियावाकी पद्धति से लगे पौधों की प्रगति के बारे में बताया गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार भी उपस्थित रहें।