नगर निगम ने टैक्स वसूली का बनाया रिकॉर्ड, 295 करोड़ की हुई वसूली

-पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष 89 करोड़ की हुई अधिक वसूली
-मार्च माह के अंतिम दिन 4 करोड़ 47 लाख की हुई हाउस टैक्स वसूली

गाजियाबाद। वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ति के साथ ही नगर निगम ने रिकार्ड बना लिया। हाउस टैक्स वसूली के लिए नगर निगम ने लोगों को राहत देते हुए अवकाश दिवस में कैंप भी लगाया, जिससे लोग वित्तीय वर्ष में मिलने वाली छूट का लाभ लेकर 12 प्रतिशत अतिरिक्त लगने वाले ब्याज से बच सकें। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम दिन रविवार को 4 करोड़ 47 लाख की हाउस टैक्स वसूली की। करदाताओं की लगातार भीड़ जोनल कार्यालय पर लगी रही। अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए करदाताओं ने रविवार 31 मार्च वित्तीय वर्ष की अंतिम दिन अधिक से अधिक हाउस टैक्स जमा किया। सबसे अधिक वसूली वसुंधरा जोन में हुई, जहां वसुंधरा जोन अंतर्गत 2 करोड़ 10 लाख की वसूली हुई। विजयनगर अंतर्गत 13 लाख की वसूली हुई। मोहन नगर अंतर्गत 52 लाख की वसूली हुई। सिटी जोन अंतर्गत एक करोड़ 40 लाख की वसूली हुई। कवि नगर अंतर्गत 32 लाख की वसूली हुई। रविवार को नगर निगम ने कुल लगभग 4 करोड़ 47 लाख की वसूली की।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा जोनल प्रभारी एवं टैक्स विभाग की टीम को मोटिवेट करते हुए और अधिक बेहतर कार्य लगातार करने के लिए कहा। नगर निगम ने पिछले वर्ष के सापेक्ष 89 करोड़ अधिक वसूली की है। करदाताओं को जागरुक करते हुए नगर निगम ने वसूली की कार्यवाही को बढ़ाया है। मार्च माह में इस वर्ष पिछले वर्ष के सापेक्ष 34 करोड़ की अधिक वृद्धि हुई है। लगभग 85 करोड़ 73 लाख की वसूली की गई। पिछले वर्ष 51 करोड़ 67 लाख की वसूली मार्च माह के अंतर्गत की गई थी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने बताया लगातार अवकाश दिवसों में भी कड़ी मेहनत करते हुए नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स वसूली को बढ़ाया गया है। जोनल प्रभारी एवं अन्य टीम द्वारा भी बेहतर कार्य किया गया है। नगर निगम के जोनल प्रभारियों ने इस बार लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ अवकाश दिवस में कार्य कर टैक्स वसूली को बढ़ाया है। नगर आयुक्त के कुशल नेतृत्व में हाउस टैक्स वसूली लगातार बढ़ी रही है। शहर के विकास कार्यों में भी बढ़ोतरी होगी।

हाउस टैक्स जमा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जिसको बखूबी लगातार जागरूक होते हुए शहर निवासी अपनी निभा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी हाउस टैक्स वसूली के क्रम में अच्छा स्थान गाजियाबाद नगर निगम ने प्राप्त पहले भी किया है। इसी क्रम को लगातार विभाग द्वारा बनाए रखा गया और 1 अप्रैल से 12 प्रतिशत ब्याज के साथ हाउस टैक्स की वसूली जारी रहेगी। टीम को नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए हैं। अवकाश दिवस में भी नगर निगम द्वारा जोनल कार्यालय खोले गए सभी जोनल प्रभारी अपनी-अपनी टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्र में हाउस टैक्स जमा करने के लिए लोगों के बीच बने रहे। उन्होंने बताया 1 अप्रैल से बकाएदारों पर 12 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याजा लगाया जाएगा। साथ ही बड़े बकाएदारों पर भी सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए भविष्य में भी अवकाश दिवस में कैंप लगाने के साथ-साथ जोनल कार्यालय खुले रहेंगे।