ग्रामीणों के तालाब अमृत सरोवर पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर होंगे विकसित: अभिनव गोपाल

जो तालाब अभी तक अमृत सरोवर नहीं बन पाए हैं। उन्हें पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित किया जाए। वहां पर बच्चों के मनोरंजन के साधन भी लगाए जाए। ताकि वहां पर बच्चों के साथ लोग अधिक से अधिक आ सकें। जिले में अभी तक 85 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा चुका है।बाकी 40 तालाबों को अभी अमृत सरोवर बनाया जाना है। अमृत सरोवर बनने के साथ-साथ इन सभी तालाब पर हरी घास व जाली लगाने का काम किया जाएगा। ताकि तालाब में किसी प्रकार की कोई भी व्यक्ति गंदगी न फेंक सकें। पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित होने वाले 40 तालाबों के आसपास पार्कों जैसा माहौल मिलेगा।

गाजियाबाद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाब अमृत सरोवर के साथ-साथ पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर भी विकसित करने की जल्द कवायद शुरू होगी। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने इन्हें विकसित करने के लिए जिला पंचायती राज विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन सभी अमृत सरोवरों को सीएसआर फंड से विकसित किया जाएगा।यहां पर बच्चों के मनोरंजन के साधन भी बनाए जाएंगे। जिले में कुल 125 तालाब हैं। इन सभी तालाबों को अमृत सरोवर बनाने की दिशा में पहले से जिला प्रशासन की ओर से काम शुरू किए गए हैं। इनमें से कुछ तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित भी कर दिया गया है। जहां पर लोग सुबह-शाम में सैर करने के लिए आते-जाते हैं। तालाबों को अब पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि जो तालाब अभी तक अमृत सरोवर नहीं बन पाए हैं। उन्हें पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित किया जाए। वहां पर बच्चों के मनोरंजन के साधन भी लगाए जाए। ताकि वहां पर बच्चों के साथ लोग अधिक से अधिक आ सकें। जिले में अभी तक 85 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा चुका है।बाकी 40 तालाबों को अभी अमृत सरोवर बनाया जाना है। अमृत सरोवर बनने के साथ-साथ इन सभी तालाब पर हरी घास व जाली लगाने का काम किया जाएगा। ताकि तालाब में किसी प्रकार की कोई भी व्यक्ति गंदगी न फेंक सकें।

पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित होने वाले 40 तालाबों के आसपास पार्कों जैसा माहौल मिलेगा। इसके लिए यहां पर बच्चों के लिए मनोरंजन के झूले आदि लगाए जाएंगे। जबकि बड़ों और बुजुर्गों के लिए यहां पर बैठने के लिए बैंच आदि की व्यवस्था की जाएगी। यह सभी सुविधा सीएसआर फंड से की जाएगी। जिला पंचायती राज विभाग द्वारा इन्हें विकसित करने का काम किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने बताया कि जिले के तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है। जो तालाब अमृत सरोवर बनने से रह गए हैं। उन तालाबों पर पिकनिक स्पॉट की तरह सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए जिला पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।ताकि इन तालाबों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा सकें।