अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा ने किया पंडित मदन मोहन मालवीय को याद

-महामना का स्वतंत्रता संग्राम व शिक्षा में योगदान अमूल्य: पंडित गोपाल दत्त शर्मा
-ब्राह्मण समाज की एकता ही सबसे बड़ी शक्ति, एकजुट हो समाज: तरुण मिश्र

गाजियाबाद। भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा, गाजियाबाद द्वारा रविवार को पंडित मदन मोहन मालवीय की 162वी जयंती पर संजय नगर शुभम बैक्वट हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गोपाल दत्त शर्मा ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। पंडित मदन मोहन मालवीय के महान जीवन चरित्र व ब्राहमण समाज व समाज कल्याण के लिए किये गये कार्यो का विस्तृत रूप से उल्लेख किया। इसके साथ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा पंडित मदन मोहन मालवीय भारतवर्ष के उन सपूतों में से एक थे, जिन्होंने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी भूमिका निभायी, बल्कि प्रत्येक भारतवासी के आत्म-सम्मान से जीने के सपने को साकार किया। यदि महामना के सम्पूर्ण जीवन एवं क्रियाकलापों का अध्ययन किया जाए, तो यह बात कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि महामना का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान किसी भी बड़े से बड़े नेता से कम नहीं था। शिक्षा के क्षेत्र में मालवीयजी का महती योगदान है। स्वतंत्रता आंदोलन और बनारस हिंदू विविद्यालय (वीएचयू) जैसी बड़ी शिक्षण संस्था की स्थापना में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि कार्यवाहक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित जेके गौड़, पंडित पीतांबर शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष) ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिलाध्यक्ष पंडित जयनंद शर्मा ने मालवीय जयंती पर अपने उद्गार व्यक्त किये। मुख्य वक्ता पंडित महेश चन्द शर्मा ने पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन व उनके द्वारा किये गये समाज उपयोगी कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला। वरिष्ठ अतिथि कार्यवाहक राष्ट्रीय महामंत्री पंडित तरूण मिश्र ने संगठन को मजबूत करने के लिए नये पदाधिकारियों को प्रेरणा दी। उन्होंने कहा मेरा प्रयास है कि पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवनी के अनुसार एक कदम चलू, हालांकि उस पर चलना इतना नहीं है और कठिन भी नही है। उनके जीवन को अनुसरण करने वाला व्यक्ति निश्चित तौर पर देश भक्त कहलाने वाला प्रथम नागरिक होगा। क्योंकि जब स्वतंत्रता की लड़ाई में स्वयं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने कहा था मैं मालवीय जी से बड़ा देशभक्त किसी को नहीं मानता। मैं सदैव उनकी पूजा करता हूँ। उस समय के महान साहित्यकार और कवि पण्डित रामनरेश त्रिपाठी ने भी कहा था कि वे गत साठ वर्षों के भारतवर्ष के जीवित इतिहास हैं, सरकार और जनता की नस-नस से सुपरिचित कोई ऐसा नेता अंग्रेजी शासन में दिखाई नहीं पड़ता, जिसकी तुलना मालवीय जी से की जा सके। इसलिए उनका जितना अनुसरण किया जाए उतना ही कम है।

कार्यवाहक राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा आज के दौर में जो ब्राह्मणों की दुर्दशा हो रही है, उसके लिए कोई सरकार या कोई अन्य समुदाय जिम्मेदार नही है। ब्राह्मण स्वयं ही इसके जिम्मेदार है। क्योंकि कहीं न कहीं ब्राहण समाज में एकता की  कमी है। जब तक यह कमी दूर नही होगी, तब तक हम कभी आगे नही बढ़ सकते। उन्होंने कहा अगर दुसरे समाज की बात की जाए तो उनके कार्यक्रम अगर देखें तो बहुत लोग एकत्रित हो जाते है। वहीं जब कोई ब्राह्मण समाज का कार्यक्रम होता है तो बहुत कम लोग दिखाई देते है। जिसका मुख्य कारण है ब्राह्मण समाज में एकती की कमी। आज की स्थिति यह है आज सभी लोग क्रिसमस मना रहे है, जबकि हिन्दु सनातन धर्म के अनुसार आज तुलसी पूजन दिवस है और दो-दो भारत रत्न महान विभूतियों की जयंती भी है। जो बेहद ही कम लोगों को याद है। सभी लोग यह सब भूलकर सिर्फ क्रिसमस मनाने में लगे है।

भाजपा जब तक अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कार्यक्रम करती रहेगी, तब तक वाजपेयी जी याद रहेंगे। अगर क्रिश्चन समाज की बात की जाए तो इस समुदाय ने यीशु को जिंदा रखने के लिए क्रिसमस मनाना शुरु किया। अगर अपने धर्म की बात करें तो आज अगर दुसरे धर्म के लोग अपने बच्चों को क्रिश्चन धर्म का पौशाक पहन कर चर्च या स्कूल में भेजते है तो क्रिश्चन समुदाय कहीं न कहीं हमें मूर्ख समझ रहा है। जो कि सोचने का विषय है, हमें अपने धर्म को लेकर जागरुक होने की जरुरत है। हम खुद को इतना मजबूत कर लें, जिससे हमें सरकार की नही बल्कि सरकार को हमारी समाज की जरुरत पड़े और वह खुद हमें चुनाव लडऩे के लिए कहें। तभी ब्राह्मण समाज की असली शक्ति प्रदर्शित होगी।

महानगर की नव नियुक्त कार्यकारिणी का गठन
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गोपाल दत्त शर्मा ने गाजियाबाद महानगर की नव नियुक्त कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पंडित सुभाष चन्द शर्मा (रईसपुर) को महानगर अध्यक्ष, पंडित संदीप शर्मा महानगर महामंत्री, पंडित सुभाष शर्मा कोषाध्यक्ष, पंडित राजेन्द्र शर्मा व पंडित हिमांशु शर्मा को महानगर महामंत्री नियुक्त किया गया। समिति के अन्य मुख्य पदाधिकारी पंडित सुभाष शर्मा, पंडित मदन पाल शर्मा, पंडित ब्रजभान शर्मा रिटायर सीओ, एनके शर्मा, वीआर शर्मा, पंडित अंकित भारद्वाज, पंडित स्वास्तिकान्त शर्मा, पंडित अमित भारद्वाज, पंडित सोनू शर्मा, पंडित धीरेन्द्र शर्मा, पंडित राजेश शर्मा, पंडित विनोद शर्मा, पंडित अशोक शर्मा को उनके कार्यकाल के लिये बधाई व शुभकामनायें दी गई। इस मौके पर डॉ संजीव शर्मा, पार्षद पंडित अजय शर्मा, पंडित अशोक शर्मा, पंडित अरूण शर्मा, पंडित राकेश शर्मा, पंडित बौध प्रकाश शर्मा उपस्थित रहें।