राम जन्म होते ही जय-जयकार से गूंजा मैदान

गाजियाबाद। गोल पार्क राजेंद्र नगर में चल रही श्री रामलीला में सोमवार की रात श्रीराम जन्म का स्थानीय कलाकारों ने शानदार मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। श्रीराम के जन्म लेते ही अयोध्या के राजमहल में बधाई गीत गूंजने लगे। पूरी अयोध्या नगर उल्लास में डूब गई। रामलीला मंचन में कलाकारों ने दर्शया राजा दशरथ व तीनों रानियां पुत्र न होने के कारण व्यथित थे। कुलगुरु वशिष्ठ की सलाह से राजा दशरथ ने पुत्र कामना यज्ञ कराया। जिसमें देव योग से माता कौशल्या की कोख से विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया। अयोध्या नगरी सहित पूरा विश्व मंगल गान करने लगा। इसके अतिरिक्त राम के साथ ही भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न का जन्म हुआ। वशिष्ठ ने राजा दशरथ को बताया कि उनके ये पुत्र कीर्ति पताका फहराने वाले बनेंगे।

जिसमें श्री विपरीत रामलीला एवं कृष्ण लीला मंडली मथुरा द्वारा सुंदर रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी की तरफ से मुख्य संयोजक एसपी सिंह ने बताया श्री रामलीला मंचन भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। भगवान श्रीराम के आदर्शो के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए हमें पूरी क्षमता से जुटना चाहिए, ताकि मानव कल्याण हो सके। इस दौरान मुख्य संरक्षक सत्येंद्र सिंह परिहार, संरक्षक कुसुम सिंह, अध्यक्ष रमाकांत पांडे, महामंत्री राम जी झा, तिलक राम पांडे, राकेश सूद, विपुल जैन, अनुराग पचौरी, सुरेंद्र भारती, डॉक्टर केपी मिश्रा, मन्नू सिंह, कांति पांडे, अनीता झा, धर्मेंद्र दुबे, शोभा दुबे, सतीश सिंह, संध्या सिंह आदि सभी कमेटी के लोग उपस्थित रहे।