गाजियाबाद बनेगा नंबर-1 नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने संभाली अभियान की कमान बुधवार से शुरू हुआ 10 तक डोर टू डोर अभियान

स्वच्छ शहरों की सूची में गाजियाबाद को पहले पायदान पर लाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने अभियान की कमान स्वयं सभाली है। इस बार के सर्वेक्षण में कंप्टीशन काफी तगड़ा है। ऐसे में स्वच्छता से जुड़ी हर छोटी बड़ी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने और अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। बुधवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने 10 तक डोर टू डोर अभियान की शुरूआत की।
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। स्वच्छ शहरों की सूची में गाजियाबाद को पहले पायदान पर लाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने अभियान की कमान स्वयं सभाली है। इस बार के सर्वेक्षण में कंप्टीशन काफी तगड़ा है। ऐसे में स्वच्छता से जुड़ी हर छोटी बड़ी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने और अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिस शहर में जितनी अधिक जनभागीदारी होगी वह शहर उतना अधिक स्वच्छ और सुंदर होगा। बुधवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने 10 तक डोर टू डोर अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत मार्निंग ऑवर में सफाई कार्यों पर अधिक फोकस किया जा रहा है। वेस्ट सेग्रीगेशन एट सोर्स को लेकर विशेष कार्रवाई की जा रही है। शहरवासियों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़े इसके लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाएंगे। जनप्रतिनधियों, आरडब्ल्यूए सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़कर शहरवासियों को जागरूक किया जाएगा।

शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। गीला और सूखा कचरे कलेक्शन करने को लेकर व्यापक रूप से जन जागरूकता अभियान छेड़ने के साथ लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से बुधवार को नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने 10 तक डोर टू डोर अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें समस्त सफाई नायकों तथा सफाई मित्रों की टीम को उत्साहित करते हुए ट्रेनिंग दी गई। इस अभियान के अंतर्गत समस्त निगम के सफाई मित्र तथा उनकी टीम डोर टू डोर जाकर कचरा पृथक्करण के लिए जनता को जागरूक करेंगे। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 10 तक डोर टू डोर अभियान की शुरूआत की गई है। जिसके क्रम में नगर आयुक्त द्वारा पूरी टीम को उत्साहित करते हुए निर्देश दिए कि कचरा पृथक्करण में जन भागीदारी सुनिश्चित की जाये। नगर आयुक्त ने शहर वासियों से अपील की है कि वह अपना कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें और निगम के डोर टू डोर वाहनों में भी अलग अलग ही कचरा डालें। सूखा गीला तथा हानिकारक कचरे के लिए निगम के वाहनों में अलग-अलग बिन लगे हुए हैं। उनका इस्तेमाल करें जिससे कि कचरा निस्तारण में सहयोग मिलेगा।

नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि 10 तक अभियान ट्रिपल पी के आधार पर चलेगा। विशेष अभियान 1 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा। जिसमें शहर वासियों को कचरा पृथक्करण के लिए अवगत कराया जाएगा और जनभागीदारीता सुनिश्चित की जाएगी। 1 फरवरी से 15 फरवरी तक अपील करते हुए शहरवासियों को कचरा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्र करने के बारे में बताया जाएगा तथा 16 फरवरी से 1 मार्च तक शहर वासियों से कार्यवाही कराना सुनिश्चित की जाएगी। 17 मार्च से 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिनके द्वारा कचरा अलग अलग कर कर नहीं दिया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जागएा। डॉ नितिन गौड़ के नेतृत्व में कचरा निस्तारण के लिए विशेष कार्यवाही लगातार चल रही है। जिसके क्रम में ही शहर को स्वच्छ रखने के लिए कचरा पृथक्करण की मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा शहर वासियों से अपील की जा रही है अपने घर में रखे हुए कचरे को भी अलग अलग रखें, गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखें। हानिकारक कचरे को भी अलग रखा जाए। निगम के वाहनों में लगे हुए अलग-अलग डिब्बों में ही कचरा डाला जाए जिससे कूड़ा निस्तारण में मदद मिलेगी।