मानसून से पूर्व सफाई सुरक्षा चैलेंज पर नगर आयुक्त का फोकस

  • वृद्ध स्तर पर चल रही शहर की सफाई व्यवस्था

गाजियाबाद। मानसून से पूर्व शहर के नालों की सफाई व्यवस्था नगर निगम के लिए किसी चैलेंज से कम नही है। उसी चैलेंज को पूरा करने के लिए नगर निगम टीम ने मैन हॉल की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का कार्य शुरु कर दिया है। हर वर्ष शहर के लोगों को मानसून के दौरान जल भराव की समस्या से जूझना पड़ता है। मगर इस बार कहीं भी जल भराव की स्थिति नही होगी। जिसे लेकर नगर निगम ने मानसून से पूर्व ही नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कार्य शुरु कर दिया है। नगर निगम वाबैग के माध्यम से शहर की सीवर समस्याओं का समाधान कराता है। जिसकी जलकल विभाग मॉनिटरिंग कराकर शहर की सीवर समस्याओं का निस्तारण कराता है। गत दिनों में देखा गया कि मानसून से पूर्व शहर के नालों की सफाई व्यवस्था चल रही है। जिसके लिए संबंधित विभाग द्वारा टीम के साथ बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मानसून से पहले शहर की सीवर मैन हॉल की सफाई व्यवस्था को भी बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है।

मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशनन में शहर के सीवर मेन हॉल की सफाई के लिए संबधित विभाग को कड़े निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसी प्रकार की मानसून के दौरान समस्या उत्पन्न ना हो, जिस पर कार्यवाही करते हुए नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सीवर सफाई की कार्यवाही जोरों पर चल रही है। शहर की पांचों जोनो में एक बड़ी टीम द्वारा सीवर व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें सभी जोन के अलग-अलग सुपरवाइजर द्वारा सीवर की समस्याओं के समाधान मौके पर जाकर कराए जाते हैं।

मशीनों द्वारा कराई जाती है सीवर मेन हॉल की सफाई
नगर आयुक्त के निर्देशानुसार जहां सीवर मेन हॉल की सफाई के लिए टीम को कहा जाता है। वहीं दूसरी और टीम की सुरक्षा के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति बिना पीपीई किट के सीवर की सफाई नहीं करेगा, ग्लब्स, मास्क, कैप इत्यादि पीपीई किट में आने वाले प्रोटेक्शन को धारण करने के बाद ही मेन हॉल की सफाई कराई जाती है। सफाई व्यवस्था बेहतर करने के साथ-साथ खुद का ध्यान रखना भी सर्वोपरि है।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सुपर सकर मशीन तथा अन्य मशीनों का उपयोग कर सफाई बेहतर कराई जा रही है। सफाई के लिए मशीनों का इस्तेमाल तथा अन्य तकनीकी सुविधाओं का इस्तेमाल कराया जाता है। जो कि पूर्णता है सुरक्षा सफाई चैलेंज के अनुरूप कराया जाता है। सीवर सफाई व्यवस्था के लिए टीम को प्रॉपर ट्रेनिंग भी दी जाती है। जिसके माध्यम से उनको मशीनों का इस्तेमाल इक्विपमेंट का इस्तेमाल तथा डायरेक्ट गंदगी से दूर रहने व अन्य तरीके बताए जाते हैं। जिसकी व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा कराई जाती है।

सीवर मेन हॉल में सफाई करने वाली टीम को बिना सुरक्षा के सफाई करने के लिए मना किया गया। क्योंकि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही निगम कर्मवारियों का ध्यान भी बेहद जरुरी है। नगर आयुक्त शहर की सफाई व्यवस्था के साथ सफाई मित्रो का भी विशेष ध्यान रख रहे है। सीवर समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर योजनाओं के तहत कार्य किया जा रहा है, पूर्व की अपेक्षा इस बार सीवर समस्याओं की शिकायतें काफी कम हो गई है। निगम को किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक शिकायतें सिटी जोन की प्राप्त हो रही हैं। जिस पर विशेष ध्यान देने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।