सर्जरी ही स्वास्थ्य का आधार, यहीं मानव को निरोग बनाने में कारगर : ओम बिड़ला

-यशोदा अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ

गाजियाबाद। यशोदा अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी की शुभारंभ कर ना सिर्फ जनपद वासियों अपितु पूरे प्रदेश की जनता के लिए एक विश्वस्तरीय एवम अत्याधुनिक तकनीक का लाभ प्रदान किया है। उद्घाटन समारोह में ओम बिड़ला लोकसभा अध्यक्ष ने द्वीप प्रज्वलित कर अत्याधुनिक रोबोट का अनावरण किया।
इस दौरान जनरल वीके सिंह केंद्रीय मंत्री, सुब्रत पाठक सांसद कन्नौज, अनिल अग्रवाल सांसद राज्य सभा व विष्णु मित्तल कोषाध्यक्ष भाजपा दिल्ली राज्य उपस्थित रहे। ओम बिड़ला ने कहा कि नि:संदेह यह तकनीक पूरे प्रदेश के लोगों को लाभान्वित करेगी। बेहतर सर्जरी ही स्वास्थ्य का आधार है, यही मानव को निरोग बनाता है। यह आयोजन छात्रों का उचित मार्गदर्शन करेगा। रोबोटिक सर्जरी से चिकित्सकों का काम काफी आसान हुआ है।

चिकित्सा के क्षेत्र में भारत के अंदर एक बड़ा बदलाव आया है। हम बौद्धिक क्षमता,ज्ञान ,संस्क्रति मेहनत से काम करते है हमारे डॉक्टर्स का सभी जगह नाम है। हमारे देश में हर जगह रिसर्च सेंटर होगा। देश मे चिकित्सा तंत्र कमजोर था। 75 वर्ष की यात्रा के बाद हमारे प्रधानमंत्री ने मजबूत किया। बीमारियो को रोकने का काम करें। बीमारी रोकने के कारणों पर सरकार काम कर रही है। आने वाले 10 वर्ष के अंदर चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ़ की कमी नही होगी। सरकार की प्राथमिकता बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य है। हमारे विशिष्ट डॉक्टर सस्ता इलाज देने का काम कर रहे है।

यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ रजत अरोरा ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी मील का पत्थर साबित होने वाली है। उन्होंने बताया कि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की कुछ सीमाएं होती हैं। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की कमियों को कम करने के लिए रोबोटिक सर्जरी प्रणाली एक समाधान के रूप में उभर कर समाज के सामने उपस्थित है। यह उभरती हुई विधि पारंपरिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से काफी बेहतर और लाभ प्रदान करेगी। रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम में 3डी इमेजिंग, ट्रेमर फिल्टर और आर्टिकुलेट उपकरण होते हैं।

यह भी पढ़े: आर्मी कैंट से सस्ती दामों में शराब खरीदकर निवाड़ी में करता था बिक्री

दिल्ली में इस रोबोटिक प्रणाली से सर्जरी का खर्च लगभग 2.5 से 3 लाख सर्जरी के खर्च से अतिरिक्त है जबकि यशोदा अस्पताल नेहरू नगर में यह खर्च मात्र 80 से 90 हजार है। इसका मुख्य उद्देश्य है की आम जन मानस इस रोबोटिक सर्जरी का लाभ उठा सकें। इसके चिकित्सक को न सिर्फ रोग की गहराई पता चलती है, बल्कि उसका आसान इलाज भी होता है। मरीज के लिए भी यह काफी कारगर है, जो आपरेशन कराने पर उसे हफ्ता-दस दिन स्वस्थ्य होने में लगता है।

रोबोटिक सर्जरी के फायदें।

  • मरीज का अस्पताल में कम समय लगना।
  • कम दर्द व परेशानी।
  • जल्दी ठीक होना और सामान्य गतिविधियों पर वापिस लौटना।
  • छोटे चीरे, जिससे संक्रमण का जोखिम कम होता है।
  • कम से कम ब्लड लॉस।
  • सर्जरी के उपरांत कम निशान रहना।
  • ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीज जिनको साधारण सर्जरी में दिक्कत आती थी उनके लिए भी यह प्रणाली बहुत लाभकारी साबित होगी।

कार्यक्रम के अंत में यशोदा अस्पताल के चेयरमैन डॉ दिनेश अरोरा ने नरेंद्र कश्यप राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आशा शर्मा मेयर, ममता त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष, मंजू शिवाच विधायक, सुनील शर्मा विधायक, दिनेश गोयल एमएलसी, अतुल गर्ग विधायक, अजीत पाल त्यागी, विधायक, नन्द किशोर गुर्जर विधायक का धन्यवाद अर्पण किया। साथ ही उन्होंने जनपद वासियों को उन्नत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का भी आश्वासन दिया और कहा कि जो भी विश्वस्तरीय चिकित्सा के साधन उपलब्ध होते रहेंगे उनकी सुविधा यशोदा अस्पताल लाने का प्रयास हमेशा करता रहेगा।

वहीं नेहरू नगर स्थित यशोदा हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ करने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला उदित मोहन गर्ग, सौरभ चतुर्वेदी, गौरव गर्ग, सुमित त्यागी आदि ने मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर आर्शीवाद लिया।