बृजविहार में विनय चौधरी ने रचा इतिहास बीजेपी प्रत्याशी की रिकार्डतोड़ जीत

बृजविहार राधा कुंज से भाजपा प्रत्याशी विनय चौधरी को कूल मतदान का 62 प्रतिशत मत मिले। बृजविहार में 12131 मतदाता हैं। जिसमें से 5757 मतदाताओं ने मतदाधिकार का प्रयोग किया। इसमें से 3576 वोट विनय चौधरी को मिले। दूसरे नंबर रहे निर्दलीय प्रत्याशी गुलाब चंद गुप्ता को 1427 वोट मिले।

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। बृजविहार में नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को इतिहास रचा गया। बृज विहार का पुराना इतिहास रहा है कि यहां जिस व्यक्ति को भाजपा से टिकट मिला उसे हार मिली है। यानी बीजेपी के लिए बृज विहार एक मिथक सीट रही है। लेकिन विनय चौधरी ने इस बार इस मिथक को तोड़ते हुए रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। विनय चौधरी को साढ़े तीन हजार से अधिक वोट मिले और उसके जीत का अंतर भी 2000 से अधिक रहा है। विनय की जीत का अंतर ही बता रहा है कि उसे किदर कॉलोनी के लोगों का प्यार मिला है।


नगर निगम के वार्ड-68 बृजविहार राधा कुंज से भाजपा प्रत्याशी विनय चौधरी को कूल मतदान का 62 प्रतिशत मत मिले। बृजविहार में 12131 मतदाता हैं। जिसमें से 5757 मतदाताओं ने मतदाधिकार का प्रयोग किया। इसमें से 3576 वोट विनय चौधरी को मिले। दूसरे नंबर रहे निर्दलीय प्रत्याशी गुलाब चंद गुप्ता को 1427 वोट मिले। बृजविहार को लेकर पूर्व में कई कहानियां प्रचलित है। कहा जाता रहा है कि यदि किसी को चुनाव में जीत हासिल करना है तो वह निदर्लीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े। भाजपा प्रत्याशी के चुनाव हारने का रिकार्ड रहा है।

अजय सिंह, गोपाल दत्त करगेती, अजय त्यागी सहित पूर्व के अधिकांश पार्षद निदर्लीय प्रत्याशी के रूप में ही जीते हैं। विनय चौधरी भी निदर्लीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने पर पहले जीते थे और पिछली बार जब भाजपा के चुनाव चिन्ह पर लड़े तो हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन इस बार चुनाव में विनय चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर एक मिथक को तोड़ दिया है। विनय चौधरी की जीत के बाद अब लोग कहने लगे हैं कि अब बृजविहार से भाजपा भी जीत सकती है। विनय चौधरी को बृज विहार के ए, बी, सी, डी, एचआईजी, राधा कुंज सहित सभी सेक्टरों में भरपूर वोट मिले हैं।