नेपाल में भारतीय दूतावास पहुंचे ब्राह्मण महासभा के महामंत्री तरूण मिश्र

नई दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र ब्रहस्पतिवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारतीय दूतावास पहुंचे। वहां भारतीय राजदूत के उपलब्ध न होने के कारण वह उनसे मुलाकात नहीं कर सके। तदुपरांत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की गई। भारत-नेपाल संबंधों को मजबूती देने और ब्राह्मण समाज के हितों की सुरक्षा के मकसद से तरूण मिश्र नेपाल के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इसी क्रम में ब्रहस्पतिवार को वह नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारतीय दूतावास पहुंचे थे, मगर भारतीय राजदूत के उपलब्ध न होने की वजह से वह उनसे मुलाकात नहीं कर पाए। हालांकि दूतावास में मौजूद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की। इसके पहले बुधवार को तरूण मिश्र ने काठमांडू में गुजरात के सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र नेपाल दौरे के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। नेपाल के पीएम से भी मुलाकात होने की संभावना है। नेपाल में ब्राह्मण समाज के उत्थान के संबंध में जरूरी विचार-विमर्श किया जाएगा। मिश्र का यह दौरा बेहद खास है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के बाद ब्राह्मण महासभा ने अपनी मुहिम को पुन: शुरू किया है।

इसके चलते वह नेपाल पहुंचे हैं। उन्होंने बाबा पशुपतिनाथ मंदिर एरिया के बहुआयामिक विकास पर विशेष रूप से जोर दिया है। मिश्र का कहना है कि भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों से समूची दुनिया वाकिफ है। यह संबंध और प्रागण होने चाहिए। नेपाल में ब्राह्मण महासभा के क्रिया-कलापों को आगे बढ़ाने का भी भरसक प्रयास किया जा रहा है। ब्राह्म्मण समाज के उत्थान के लिए ब्राह्मण महासभा द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। ब्राह्मण समाज को एकजुट कर भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सचेत किया जा रहा है। नेपाल में भी ब्राह्मण महासभा का काफी वर्चस्व है। पांच दिवसीय दौरे के दौरान नेपाल के ताजा राजनीतिक हालात पर पर भी चर्चा की जाएगी।