पब्लिक स्कूल की तरह निगम के बालिका विद्यालय भी बनेंगे स्मार्ट

कंप्यूटर लैब की बजाए टैब लैब के जरिए छात्राओं की होगी पढाई

गाजियाबाद। स्मार्ट सिटी की तरह अब नगर निगम के बालिका विद्यालय भी अब स्मार्ट होंगे। इन विद्यालयों में जल्द स्मार्ट क्लास होंगी। छात्राओं को नई तकनीक से शिक्षा प्रदान की जाएगी। नगर निगम ने सभी बालिका विद्यालयों को बदलने का निर्णय लिया है। स्कूलों में स्मार्ट क्लास प्रारम्भ करने वाला गाजियाबाद का पहला नगर निगम है। मेयर आशा शर्मा और म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या के साथ बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा की। इन विद्यालयों में अभी ऑनलाइन क्लास चल रही हैं, मगर अब स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जाएगी। कंप्यूटर लैब की बजाए टैब लैब के जरिए छात्राओं को पढ़ाया जाएगा। विद्यालयों में टैक्नोलॉजी भी बढ़ाई जाएगी। शिक्षिकाओं को नई तकनीक लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक एप्प तैयार कर सभी छात्राओं का डाटा संग्रहित किया जाएगा। इस एप्प का लॉगिन सिर्फ प्रधानाचार्य के पास होगा। एप्प से छात्राओं को रिजल्ट, उपस्थिति आदि की संपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। किस बच्चे के कम नंबर हैं और पढ़ाई में कमजोर है, यह पता चल सकेगा। नई प्रणाली में कक्षा-6 से 12 तक की छात्राओं को जोड़ा जाएगा। मेयर आशा शर्मा ने बताया कि नगर निगम के बालिका विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। छात्राओं की प्रतिभा को बाहर निकालने की जरूरत है।
म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि बालिका विद्यालयों की स्मार्ट क्लासेज में जहां पढ़ाई स्मार्ट तरीके से कराई जाएगी वहीं क्लासेज को एसी और सीसी कैमरे से लैस किया जाएगा। स्मार्ट क्लास बनाने के लिए क्लास का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। स्मार्ट क्लासेस में ई-लाइब्रेरी, स्मार्ट साइन बोर्ड, स्पीकर, वायरलेस माइक, इंटरनेट आदि की सुविधा होगी। इतना ही नहीं प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन किताबें पढ़ सकेंगे। साथ ही कई जानकारियों इन्हें ऑडियो और वीडियो के माध्यम से भी दी जाएंगी। इस मौके पर अपर नगरायुक्त राज नारायण पांडे आदि मौजूद रहे।
दिवंगत माली के परिवार को मेयर एवं म्युनिसिपल कमिश्रर ने सौंपा 5 लाख का चैक
नगर निगम ने दिवंगत माली प्रीतम के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराई है। पीडि़त परिवार को इस धनराशि का चैक सौंपा गया है। इसके अलावा माली के बेटे को सीएलसी के जरिए नौकरी पर रखा गया है।

गत 18 नवम्बर को माली प्रीतम लोहिया नगर पार्क में काम करने के उपरांत दूसरे पार्क की तरफ जा रहे थे। इस दरम्यान वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई थी। मेया आशा शर्मा और म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने पीडि़त परिवार से मुलाकात की। प्रीतम की मौत पर शोक जाहिर किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के मंत्री हिमांशु आदि मौजूद रहे।