स्वच्छता ही सेवा में गाजियाबाद नगर निगम बना नंबर-1

शहर में 901 स्थानों से गंदगी हुई साफ, बेहतर कराएंगे आगे सफाई: विक्रमादित्य सिंह मलिक

गाजियाबाद। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम द्वारा 901 स्थानों पर एक ही दिन में सफाई किए जाने के चलते प्रदेश में नंबर-1 की रैंकिंग प्राप्त की है। महापौर सुनीता दयाल एवं म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य मलिक ने इस रैंकिंग पर सभी शहरवासियों एवं निगम अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों को बधाई दी है। म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य मलिक का कहना है कि यह सभी के सहयोग से रैंकिंग हासिल हुई है। यह सौभाग्य पूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में प्रदेश में शहर की अव्वल रैंकिंग हासिल करने के लिए शहर में बेहतर तरीके से आगे भी सफाई कराई जाएगी। सफाई व्यवस्था शहर में बेहतर रहे। इसको लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों में सफाई मित्रों, पार्षदों एवं संस्थाओं के सहयोग से प्रदेश में नंबर-1 स्थान प्राप्त हुआ। शहर में 901 स्थानों से गंदगी को साफ किया। इसी की बदौलत प्रदेश में नगर निगम को पहला स्थान मिला है। दरअसल, नगर निगम द्वारा 22 सितंबर से शहर के प्रमुख बाजारों में रात को मशीनों के माध्यम से सफाई कराई गई।

स्वच्छता पखवाड़े के तहत सबसे पहले हिंडन नदी पर प्लॉग रन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। नगर पालिका परिषद में लोनी नगर पालिका को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। हालांकि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी नगर निकायों को ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर सफाई कराने का लक्ष्य दिया गया था। इसके अलावा कई कार्यक्रम भी आयोजित करने थे। नगर निगम की ओर से नेहरूनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सफाई मित्रों का सम्मान समारोह और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह एवं महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम में कार्यरत सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। 154 घंटे लगातार चले सफाई अभियान में नगर निगम को 200 स्थानों पर सफाई करनी थी। महापौर सुनीता दयाल और शहर में 901 स्थानों से गंदगी विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशन में चले इस अभियान के दौरान 901 जगह पर सफाई की गई और सफाई से पहले और बाद के फोटो भी पोर्टल पर अपलोड किए गए। इसी की बदौलत सोमवार को प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैंकिंग में नगर निगम को प्रदेश में पहला स्थान मिला हैं।