जन शिकायतों के निस्तारण में नगर निगम गाजियाबाद ने कायम की नंबर-1 की पॉजिशन

गाजियाबाद। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली- जनसुनवाई पोर्टल (आइजीआरएस) शिकायतों के निस्तारण मेंं एक बार फिर नगर निगम नंबर-1 की पॉजिशन पर रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण किए जाने पर यह मुकाम हासिल हुआ है। नगर आयुक्त ने बताया कि जन समस्याओं के समाधान के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही हैं।खास बात यह है कि नगर आयुक्त के निगम में चार्ज संभालने के बाद से नगर निगम आईजीआरएस में नंबर-1 पर आ रहा है। यह सराहनीय प्रयास है। इसको लेकर अब नगर आयुक्त की प्रशंसा पार्षदों द्वारा भी की जा रही है। समस्याओं के समाधान पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम से संबंधित लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराना प्राथमिकता पर है। इसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। आईजीआरएस व अन्य से प्राप्त होने वाले समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी विभागों की टीम अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। नगर निगम से संबंधित अक्टूबर माह करीब 1350 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 1271 समस्याओं का निस्तारण कराया गया। समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके तहत इंडेक्स में डिफॉल्टर शून्य है। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग की टीम को प्रोत्साहित किया है। इसलिए नगर निगम आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में नंबर-1 प्राप्त किया है।

जन शिकायतों के निस्तारण मूल्यांकन की रिपोर्ट
शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल (आइजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में प्रदेश स्तर से हर माह रैंकिंग जारी की जाती है। शिकायतों के निस्तारण में समय अवधि व फीडबैक के आधार पर मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार होती है। इसी के बाद रैंकिंग जारी होती है। गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण में प्रदेश में बरेली जोन को पहला स्थान मिला है।