नगर निगम मुख्यालय में स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल

निगम का स्वास्थ्य विभाग बना घोटालों और भ्रष्टाचार का अड्डा, भ्रष्टाचार का अड्डा कहें जाने वाले नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। लोगों को शिकायत भ्रष्टाचार से कहीं अधिक स्वास्थ्य विभाग के निकम्मे और नकारेपन को लेकर है। नगर निगम मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना दिया और स्वास्थ्य अधिकारी मुर्दाबाद के नारे भी लगाएं। प्रदर्शनकारियों ने शहर में जगह-जगह फैले गंदगी के ढेर को लेकर नाराजगी जताई और समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

गाजियाबाद। भ्रष्टाचार का अड्डा कहें जाने वाले नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। लोगों को शिकायत भ्रष्टाचार से कहीं अधिक स्वास्थ्य विभाग के निकम्मे और नकारेपन को लेकर है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सिर्फ भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और उन्हें जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई सुध नही है। अभी तक लोग सिर्फ शिकायत ही कर रहे थे, लेकिन अब शहरवासियों का धैर्य जवाब देने लगा है। सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व में लोगों ने नवयुग मार्किट स्थित नगर निगम मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना दिया और स्वास्थ्य अधिकारी मुर्दाबाद के नारे भी लगाएं। प्रदर्शनकारियों ने शहर में जगह-जगह फैले गंदगी के ढेर को लेकर नाराजगी जताई और समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता कहें या फिर उसकी लापरवाही कि कूड़े की समस्या का दंश कई दिनों से शहरवासियों को झेलना पड़ रहा है। सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढ़ेर से लोगों का भी जीना मुहाल हो गया है। दीपावली पर्व पर भी शहर में कॉलोनियों के भीतर एवं सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर दिखाई दिया। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार की लचर कार्यशैली के चलते कूड़े की समस्या अब एक विकराल रूप धारण कर रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) गाजियाबाद के युवा जिला अध्यक्ष ललित चौधरी के नेतृत्व में नगर आयुक्त को ज्ञापित ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत कराया कि शहर में जगह-जगह सड़कों के किनारे, घरों के सामने गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। जिस कारण शहरवासियों का गंदगी से बुरा हाल हो गया है। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। इस बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा और भी अधिक बढ़ गया है। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शहरवासियों का जीवन मुश्किल में पड़ जाएगा।

युवा जिला अध्यक्ष ललित चौधरी ने बताया कि नगर निगम गाजियाबाद में लगातार करीब 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का राज रहा है। लेकिन आज तक सिवाय घोटालों और भ्रष्टाचार के शहर में विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया है। जल्द से जल्द कूडे के निस्तारण की कोई व्यवस्था कराएं अन्यथा हम सभी शहरवासी नगर-निगम प्रशासन की इस घोर लापरवाही के विरोध में आंदोलन करने पर विवश होंगे। इस मौके पर अभिषेक सीकरी, मनोज गोयल, मुकेश प्रजापति, कुलदीप शर्मा, रितिक शर्मा, वसीम मलिक, अतुल, दीप, देवेंद्र कुमार वैद्य, सुनील राजपूत, शिवानी, पल्लवी, अंजना सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।