निरीक्षण: हिंडन विहार गार्बेज फैक्टरी में अनियमितता देख बिफरी महापौर

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा कूड़े का निस्तारण करने के लिए हिंडन विहार स्थित गार्बेज फैक्टरी के संचालन में घोर अनियमितता देखने को मिली। मंगलवार को महापौर सुनीता दयाल गार्बेज फैक्टरी का औचक निरीक्षण करने के लिए मौके पहुंची। महापौर को गार्बेज फैक्टरी में मिली खामियां पर वह बिफर पड़ी। उन्होंने जमकर कर्मचारियों को फटकार लगाई। महापौर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि गार्बेज फैक्टरी में जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर मिले।वहां पर कोई भी ऐसा जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। जो कि वहां पर पूर्ण जानकारी दे सकें। महापौर ने वहां पर कूड़ा बीन रहे कुछ लोगों से जानकारी ली। लेकिन कोई भी पूरी जानकारी नहीं दे सका।

सिर्फ कूड़ा बीनने वाले कर्मचारी कूड़ा अलग-अलग करते मिले। इन्होंने मुंह पर मास्क नहीं लगाया था जबकि हाथों में ग्लब्स,बच्चों के पढ़ाई के रूम भी बंद मिले। कूड़ा के निस्तारण के लिए लगाई मशीनें भी वहां से उखाड़ी जा चुकी थी। करीब तीन माह से मशीन वहां नहीं है। महापौर ने पूछा कि यह गार्बेज फैक्ट्री है,इसमें कूड़े का निस्तारण कुछ नहीं किया जा रहा है। सिर्फ कूड़ा बीनने का ठेका दे दिया गया है।वहां पर सिर्फ कूड़ा बीनने का काम होता मिला। गार्बेज फैक्टरी में कूड़े का निस्तारण होना चाहिए था। लेकिन यह फैक्टरी केवल कूड़ा डलाव घर बन गया।

इसमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर यहां लाया जा रहा है। यहां से मोरटा स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा भेजा जा रहा हैं। इसके साथ ही फैक्टरी में तीन रोड स्वीपिंग मशीन खड़ी मिली।इनके सुपरवाइजर से पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं बताया। वह गलत सूचना देता रहा। रोस्टर के नाम पर रजिस्टर रखा हुआ था। लेकिन उसमेें गाडिय़ों के नंबर नहीं लिखे थे। गाडिय़ां भी ठेकेदार के अधीन चल रही हैं। महापौर ने कहा कि इस गार्बेज फैक्टरी का गंभीर विषय है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।