जल संरक्षण व जल संचयन के लिए नगर निगम ने चलाया जन जागरुकता अभियान

गाजियाबाद। नगर निगम के जलकल विभाग की टीम द्वारा शहर वासियों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके क्रम में कवि नगर जोन क्षेत्र में महाप्रबंधक जल आनंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जल संरक्षण तथा जल संचयन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। महाप्रबंधक जल आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर वासियों को जल संरक्षण तथा जल संचयन पर जागरूक किया जा रहा है। जिसमें ना केवल शहर निवासियों को बल्कि शहर में प्रतिष्ठानों को भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग को सुचारु करने के लिए भी कहा जा रहा है।

जिससे भू-जल स्तर जो कि गिरता जा रहा है, उसमें सुधार लाने का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। प्रथम चरण में कवि नगर जोन में जल संरक्षण जल संचयन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि जल का सदुपयोग किस प्रकार करें कहीं भी टंकी खुली हुई है तो उसको तुरंत बंद करें और उतना ही जल इस्तेमाल मैंने जितनी जरूरत है। उसके अलावा बेवजह जल को बहने से यह फिजूल खर्च होने से रोकने पर अपनी जागरूकता दिखाएं इसके अलावा घरों में या फिर ऐसे स्थान ऐसे प्रतिष्ठान जहां पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग बने हुए हैं, उनको सुचारू करें। इस प्रकार कार्य करने से भूजल स्तर में कुछ ना कुछ सुधार अवश्य आएगा इसका प्रयास अवश्य करें।

मेयर व नगर आयुक्त ने की जल के सद्पयोग की अपील
जल संरक्षण को लेकर मेयर एवं नगर आयुक्त द्वाराा शहर वासियों से अपील भी की गई है कि वह अपनी समझदारी दिखाते हुए कहीं भी जल को व्यर्थ बहने ना दें। यदि कहीं भी जल व्यर्थ बह रहा है तो उसकी सूचना तुरंत नगर निगम के जलकल विभाग को दी जाए। साथ अपील की कि प्रतिष्ठान अपने यहां लगे हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग को सुचारू करें। जल संकट को आने से बचाएं आने वाली पीढ़ी के लिए जल स्तर बेहतर करने का लगातार प्रयास करें जिसके लिए नगर निगम द्वारा अपील की गई है।

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि ना केवल जनता को ही जागरूक जल कल विभाग द्वारा किया जाएगा बल्कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं कि वह शहर में निरीक्षण कर ऐसी प्रतिक्रियाओं पर रोक लगाएं। जिनसे भूजल स्तर में कमी आ रही है। नगर निगम द्वारा क्षेत्र में जनता को जागरूक करने के लिए होल्डिंग्स भी लगवाए गए हैं।