गाजियाबाद : कातिल हसीना ने प्यार के लिए पहले पति को छोड़ा फिर प्रेमी का गला काटकर की हत्या

  • 4 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी को लेकर हुआ था झगड़ा, इनकार करने पर उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाल घटना प्रकाश में आई है। चार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद कातिल हसीना ने प्रेमी की उस्तरे से गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना के 20 घंटे बाद तक महिला ने शव को फ्लैट में ही छिपाकर रखा रहा। उसके बाद शव को सूटकेश में बंद कर ठिकाने के लिए लेकर जा रही थी। महिला सूटकेश को लेकर फ्लैट से नीचे उतरकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सूटकेश के साथ देखा तो उन्हें शक हुआ और पूछताछ शुरु कर दी। पुलिस को देख महिला घबरा गई और सूटकेश को छोड़कर भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर सूटकेश खोला तो उसमे युवक का शव बरामद हुआ। महिला ने बताया कि प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया था, जिस कारण उसकी हत्या कर दी।

प्रीति और फिरोज पिछले चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के बीच हमेशा शादी की बात को लेकर झगड़ा होता था। शनिवार दोपहर भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद प्रीति ने फिरोज की गर्दन उस्तरे से काट दी। हत्या के बाद लाश को 24 घंटे तक फ्लैट में ही छिपाकर रखा। फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सूटकेस में रख दिया और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की तरफ जाने की तैयारी में थी।

प्रीति शर्मा पत्नी दीपक यादव निवासी तुलसी निकतेन के जीडीए फ्लैट मडोली जेल के पास पिछले कई वर्षो से रह रही थी। दीपक यादव ड्राइवरी का काम करता है। पूर्व में प्रीति शर्मा के बेटे की मौत हो गई थी। जिस कारण वह काफी डिपे्रशन में रह रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात फिरोज (24) निवासी शाहबाज सम्भल से हुई। फिरोज हेयर ड्रेसर था। जब इसका पता दीपक यादव को चला तो उसने विरोध किया। मगर प्रीति शर्मा ने अपने पति को घर से बाहर निकाल दिया और फिरोज के साथ रहने लगी। पिछले चार साल दोनों के बीच अवैध संबंध थे। हत्या की प्लानिंग प्रीति ने की। इसके बाद शनिवार यानी 6 अगस्त की देर रात फिरोज को मार दिया। रविवार रात करीब 3.30 बजे प्रीति अपने फ्लैट के नीचे ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक पुलिस पहुंच गई। इस पर प्रीति घबरा गई। पुलिस को संदेह हुआ तो पूछताछ की। इस तरह से पूरा मामले का खुलासा हुआ।

घटना को अंजाम देने के बाद रविवार दोपहर प्रीति सीलमपुर इलाके के मार्केट में गई। यहां एक बड़े साइज का सूटकेस खरीदा। वापस घर आने के बाद उसने लाश को सूटकेस में शिफ्ट किया, ताकि उसको डंप कर सके। फिर रात होने का इंतजार किया। प्रीति चाहती थी कि रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर किसी ट्रेन में ये सूटकेस रख दे। पुलिस ने बताया कि प्रीति फिरोज से शादी करना थी। फिरोज से बार-बार शादी करने के लिए कह रही थी। शनिवार रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तब फिरोज ने कहा कि तू चालू औरत है। तू अपने पति की नहीं हुई तो मेरी क्या होगी। इसी बात प्रीति को गुस्सा आ गया। फिरोज का उस्तरे से गला काट दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।