टैक्स वसूली को लेकर नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ सख्त

-दो माह में लक्ष्य पूर्ण करने के लिए बनाई कार्य योजना

गाजियाबाद। नगर निगम आय बढ़ाने के लिए बकाया कर वसूली में तेजी लाने के लिए नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने संबंधित टीम को कड़े निर्देश दिए हैं। ताकि 2 माह के अंदर फरवरी तथा मार्च 2023 तक शेष बचे लक्ष्य को पूरा किया जा सकें। जिसके लिए लगभग 80 करोड़ की वसूली की जानी है, वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5 फरवरी तक 147 करोड़ रुपए की वसूली की गई। जबकि लक्ष्य 227 करोड़ रुपए की वसूली का निश्चित है। जिसके लिए नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को कड़ी मेहनत के लिए निर्देशित किया। सरकारी संपत्तियों पर भी कर वसूली की रफ्तार में लाने के लिए सोमवार को वरिष्ठ प्रभारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव तथा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा द्वारा सभी जोनल प्रभारियों तथा रेवेन्यू टीम के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में 2 माह में लक्ष्य पूर्ण करने के लिए योजना बनाई। जिसके क्रम में बची हुई ऐसी संपत्ति जिस पर टैक्स नहीं लगा है या सरकारी संपत्ति जिनसे वसूली नहीं हो रही है उस पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त के सामने प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी है। जिसके लिए कार्यवाही को बहुत ही बेहतर तरीके से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी जोनों के जोनल प्रभारी उपस्थित हुए जिनके द्वारा 5 फरवरी तक की गई वसूली की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें वसुंधरा जोन से लगभग 60 करोड़, मोहन नगर जोन से लगभग 21 करोड़, कवि नगर जोन से लगभग 30 करोड़, सिटी जोन से लगभग 26 करोड, विजय नगर जोन से लगभग 8 करोड़ की वसूली की गई।

जिसके लिए नगर आयुक्त द्वारा शत प्रतिशत टारगेट पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए हैं। जिसके लिए टीम को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। शहर हित मे टैक्स की वसूली बढ़ाना बेहद जरूरी है। जिसके लिए नगर निगम लगातार शहर वासियों से समन्वय बनाते हुए कार्यवाही में तेजी ला रहा है। अवकाश दिवसों में भी कई स्थानों पर कैंप भी लगाए जाएंगे। नगर निगम द्वारा शहर वासियों से भी अपील की गई है कि जिन का हाउस टैक्स बकाया है अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जमा कराएं।