बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना हमारा दायित्व: केद्रीय मंत्री संतोष गंगवार

अध्यापक ही शिक्षा का महत्वपूर्ण रोल अदा करता है: महापौर उमेश गौतम

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बरेली के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों हेतु चयनित 658 को सहायक अध्यापकों का चयन किया गया है। इनमें से मौके पर 50 अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के सभागार में केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने वितरित किए। समारोह का शुभारंभ मंत्री जी ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उन्होंने नियुक्त अध्यापकों से कहा कि 15 वर्ष पूर्व जब वह लन्दन गए थे तो वहां के टैक्सी ड्राइवर ने शिक्षा के बारे में बताया कि हमारे देश की प्राथमिक शिक्षा इतनी अच्छी है, तभी नाम है हमारे देश का। कहा कि हम उत्तर प्रदेश के वासी है, हम अपने बच्चों को गांव छोड़कर शिक्षा दिलाने के लिए शहर में आते है। ऐसी स्थिति न बने इसलिए बच्चों की अच्छी शिक्षा दिलाना हम सबका दायित्व है।

बच्चों को सही दिशा में ले जाना चाहते है तो उनको अधिक से अधिक शिक्षा दें जिससे उन बच्चों का जीवन सफल हो सके वही हमारे आने वाले भविष्य है। अब बच्चों को शिक्षा के लिए गांव को छोड़कर शहर न आना पड़े वह आप पर निर्भर है। अच्छी शिक्षा देकर बच्चों के साथ साथ अपना जीवन भी साकार बनाएं। बरेली के जिस प्राथमिक विद्यालय के लिए उन्हें नियुक्त किया गया है, वहां वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। प्राथमिक विद्यालय में जो कमियां/समस्या है उसको अवगत करायें जिससे उन विद्यालयों की समस्या या कमियों को दूर किया जा सके। बरेली के महापौर उमेश गौतम ने कहा कि अध्यापक ही शिक्षा का महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। पहली शिक्षा का महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। पहली शिक्षा/संस्कार मां से मिलती और दूसरी शिक्षा/संस्कार शिक्षक से मिलते है। उन बच्चों को संस्कार व शिक्षा उनके जीवन में काम आएगी। सही शिक्षा से अच्छा भविष्य बन सकेगा। अध्यापकों का मूल कर्तव्य है कि बच्चों को अच्छे से पढ़ाएं, शिक्षा से ही छात्र महान बन सकेगा। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि आज का दिन गर्व का दिन है। सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्ति पत्र मिला है। सबसे महत्वपूर्ण जीवन प्राथमिक शिक्षा है, जब नींव अच्छी होगी तभी विकास होगा। शिक्षक मार्गदर्शक होते हैं, जो बच्चों को शिक्षित करते हैं। शिक्षक का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है कि आने वाले भविष्य को सही रास्ता दिखाएं।